Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अनियंत्रित टेम्पो से गिरकर युवक गंभीर घायल, बच्चे को भी चोट
  • ऊधम सिंह नगर

अनियंत्रित टेम्पो से गिरकर युवक गंभीर घायल, बच्चे को भी चोट

RNS INDIA NEWS 15/09/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   रेलवे स्टेशन से सवारी भरकर तेज रफ्तार और लापरवाही से जा रहे एक अनियंत्रित डग्गामार टेम्पो से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक बच्चे के सिर व हाथ में चोटें आईं। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार दोपहर बाद रेलवे स्टेशन पर बरेली से आने वाली ट्रेन की सवारी लेकर टेम्पो चालक रुद्रपुर की ओर जा रहा था। ट्रांजिट कैंप निवासी तारा पत्नी भगवानदास ने बतायाकि वह अपने 11 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र के साथ देवरनियां से आई थी। आरोप है कि टेम्पो चालक ने जबरन उनका सामान छीनकर पहले से भरे टेम्पो में बैठा लिया।
हल्द्वानी बाईपास के निकट अनियंत्रित टेम्पो से छिटककर पुष्पेंद्र और एक अन्य युवक सड़क पर गिर गए। इस दौरान पुष्पेंद्र के सिर व हाथ में चोट लगी, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां से युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अचेत युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेंजर पर अभद्रता और तानाशाही के आरोप, शिकायत की
Next: डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने की एफआईआर वापस लेने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.