Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ में हवन के बाद दर्शन शुरू
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में हवन के बाद दर्शन शुरू

RNS INDIA NEWS 08/09/2025
kedarnath

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   बीती सांय चन्द्रग्रहण के बाद केदारनाथ धाम में सोमवार ब्रह्ममुहुर्त में हवन यज्ञ और शुद्धिकरण के बाद विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हो गई। सुबह से ही मंदिर में चहल-पहल रही और भक्त जय बाबा केदार के जयघोष के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश करते रहे। मौसम भी बेहतर रहने के कारण यात्रियों में उत्साह दिखा। केदारनाथ धाम में अब यात्रा में तेजी आने लगी है। बरसाती मौसम कम होने के साथ ही यात्रियों की भी अच्छी खासी संख्या केदारनाथ धाम आने लगी है। सोमवार को सुबह से ही केदारनाथ मंदिर में भक्तों की लाइन लगी रही। हालांकि बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा चन्द्रग्रहण के चलते सुबह ब्रह्ममुहुर्त में मंदिर खोला गया जबकि साफ सफाई एवं शुद्धकरण करने के बाद हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद विधिवत पुजारी द्वारा पूजा अर्चना की गई। निर्धारित समय पर भक्तों के लिए मंदिर दर्शनार्थ खोला गया। इसके बाद मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों की लाइन लगती रही। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने बताया कि चन्द्रग्रहण के शूतक के चलते मंदिर का शुद्धिकरण किया गया। हवन के साथ पूजा-अर्चना की गई और फिर नियमित दर्शन व्यवस्था शुरू हुई। इधर, सोमवार को सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए 5434 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 08 सितम्बर
Next: क्वारब सड़क खोलने की मांग को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.