Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जखोली में भारी बारिश से कई मकान खतरे की जद में आए
  • रुद्रप्रयाग

जखोली में भारी बारिश से कई मकान खतरे की जद में आए

RNS INDIA NEWS 04/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जखोली के कई क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है। हाल ही में बजीरा गांव के पास भूस्खलन होने लगा है जिससे 50 से अधिक मकान खतरे की जद में आ गए हैं। वहीं गोर्ती के पास गदेरे में बाढ़ आने से कई आवासी भवनों को खतरा पैदा हो गया है। बारिश के चलते ममणी जखोली मोटर मार्ग पर बजीरा के जैमर तौक के समीप भारी भूस्खलन होने के कारण आवाजाही बंद हो गई है। वहीं भूस्खलन से बजीरा गांव के करीब पचास घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से समय रहते भू-धंसाव को रोकने की मांग की है। प्रधान विजया देवी पुण्डीर, क्षेपं सदस्य बजीरा वार्ड सरोजनी देवी, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह चौहान, प्रबंधक भगत सिंह पुण्डीर, केदार सिंह चौहान, मंगल सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह राणा, बलवीर सिंह सहित कई लोगों ने एसडीएम जखोली को दिए ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र में विगत रात्रि से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ममणी जखोली मोटर मार्ग पर जैमर तौक में भारी भूधसाव होने से बजीरा गांव के 50 परिवारों के आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने भवनों की सुरक्षा के लिए शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर भारी बारिश से गोर्ती के पास भी कई मकान खतरे की जद में हैं। ग्राम पंचायत गोर्ती से सामने बीती रात भारी बारिश के चलते विजयपाल सिंह, धर्मपाल सिंह रावत, भगवान सिंह रावत, उत्तम सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, जसपाल सिंह नेगी, शिवराज सिंह रावत, प्रवीण मंमगाई, अब्बल राणा, अवतार सिंह जागवाण, कांति प्रसाद ममगाईं सहित दर्जन भर मकान खतरे की जद में हैं। करीब 100 से अधिक ग्रामीण और दर्जनों मवेशी को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। यहां कई दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश प्रकाश शाह ने शासन प्रशासन से शीघ्र पीड़ित परिवारों की सुरक्षा की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनआईआरएफ रैंकिंग-2025 में आठ संस्थानों के दम पर उत्तराखंड की उपस्थिति
Next: बारिश के चलते नैथाणा झूला पुल और लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.