Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान में जिला बार एसोसिएशन ने किया सम्मान समारोह आयोजित
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान में जिला बार एसोसिएशन ने किया सम्मान समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 03/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-03 at 18.12.14

अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा में बुधवार को विधि व्यवसाय में 50 वर्ष पूरे कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गोविन्द लाल वर्मा, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता नरेन्द्र सिंह परिहार, अधिवक्ता कौशल चन्द्र तिवारी और अधिवक्ता विजयलक्ष्मी रौतेला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चन्द्र सिंह परिहार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं के स्वागत के साथ हुआ। उन्हें फूल मालाएं पहनाकर, अंगवस्त्र, सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि विधि व्यवसाय में आधी सदी का सफर पूरा करना गौरव की बात है। ऐसे अधिवक्ताओं का अनुभव और ज्ञान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर दो नए न्यायिक अधिकारियों, सिविल जज जूनियर डिवीजन उदिशा सिंह और न्यायिक मजिस्ट्रेट नवल सिंह बिष्ट का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में परिवार न्यायाधीश नीना अग्रवाल, सिविल जज सीनियर डिवीजन रविन्द्र देव मिश्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। अपने विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता गोविन्द लाल वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता सामाजिक बदलाव के वाहक होते हैं। समाज के दबे, कुचले और पीड़ित लोगों के साथ खड़ा रहना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता केवल विधिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में अधिवक्ता नरेन्द्र सिंह परिहार, कौशल चन्द्र तिवारी, चामू सिंह गस्याल, पी.सी. तिवारी, जगत रौतेला, महेश चन्द्रा, भानु प्रकाश तिलारा और भावना जोशी ने भी अपने विचार साझा किए। अध्यक्ष महेश चन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि यह सम्मान समारोह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उन सभी अधिवक्ताओं के योगदान का सम्मान है, जिन्होंने विधिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में अमूल्य सेवाएं दी हैं। कार्यक्रम में विनोद पंत, हरीश धपोला, शेखर लखचौरा, कविन्द्र पंत, विवेक तिवारी, कुन्दन भण्डारी, विनोद लोहनी, अक्षय जोशी, हरेन्द्र प्रताप सिंह नेगी, रोहित कार्की, सुनील तिवारी, चन्दन बगडवाल, रोहित बिष्ट, नीतू कपकोटी, सुनीता पाण्डे आदि सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीप चन्द्र जोशी और रमाशंकर नैलवाल ने संयुक्त रूप से किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 03 सितम्बर
Next: दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ का आयोजन :  मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.