Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में वाहन पर गिरे बोल्डर, दो की मौत, चार घायल
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में वाहन पर गिरे बोल्डर, दो की मौत, चार घायल

RNS INDIA NEWS 01/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही एक शटल सेवा के वाहन पर मुनकटिया के पास अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर और पत्थर गिर गए। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और वाईएमएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कई यात्री रोते-बिलखते किसी तरह वाहन से बाहर निकलने में सफल हुए, लेकिन दो यात्री बोल्डर की चपेट में आकर वाहन के अंदर ही दब गए। घायलों को तुरंत सोनप्रयाग लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामूली घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मृतकों की पहचान रीता, पत्नी उदय सिंह, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी और 68 वर्षीय चन्द्र सिंह, पुत्र कलम सिंह, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायल यात्रियों में मोहित चौहान, 35 वर्षीय नवीन सिंह रावत, पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, 25 वर्षीय प्रतिभा, पुत्री गिरवीर सिंह, 35 वर्षीय ममता, पुत्री चेन सिंह, 35 वर्षीय राजेश्वरी, पत्नी नवीन, सभी निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी, और 24 वर्षीय पंकज, पुत्र हुकम सिंह, निवासी कोकमल्ला, नंदानगर, चमोली, शामिल हैं, जो वाहन का चालक भी था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में इस मार्ग पर अक्सर बोल्डर गिरने की घटनाएं होती हैं, लेकिन समय पर सुरक्षा के प्रभावी उपाय नहीं किए जाने से हादसे टल नहीं पा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नारसन में बनेगा वे साइड अमीनिटीज, सीएलएफ पदाधिकारियों संग हुई बैठक
Next: अल्मोड़ा में 3 अक्टूबर से लगेगा सात दिवसीय सहकारिता मेला

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.