Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खेल परिसर करीब दस महीने बाद आठ फरवरी से खुलेंगे
  • देहरादून

खेल परिसर करीब दस महीने बाद आठ फरवरी से खुलेंगे

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना महामारी के कारण बंद हुए खेल विभाग के खेल परिसर करीब दस महीने बाद आठ फरवरी से खुलने जा रहे हैं। पहले चरण में केवल चार खेलों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को अभ्यास की अनुमति होगी। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार ममगाईं ने बताया कि शुरुआती चरण में चार खेल एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और हॉकी का प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा।
आठ दिसंबर 2020 को राज्य सरकार द्वारा राज्य में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी होने पर खेल विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। विभाग ने 30 दिसंबर को जिला टास्क फोर्स का गठन कर लिया था, जिसके बाद दो जनवरी 2021 को सभी खेल संघों को खिलाडिय़ों की सूची उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेज दिया था, लेकिन पूरे एक महीने तक खेल संघों का कोई जवाब नहीं आया। तीन फरवरी को सभी खेल संघों ने खिलाडिय़ों की सूची विभाग को उपलब्ध कराई। सूची उपलब्ध होने पर विभाग ने आगामी आठ फरवरी से चार खेलों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू करने की तैयारी कर दी। अगर खेल संघ विभाग को समय रहते सूची उपलब्ध करा देते तो एक महीने पहले ही खेल परिसर का ताला खुल सकता था।
जिला खेल कार्यालय देहरादून की ओर से प्रतिवर्ष विभिन्न खेलों के लिए आयोजित होने वाले खेल प्रशिक्षण शिविरों के लिए अभी इंतजार करना होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार ममगाईं ने बताया कि इन प्रशिक्षण शिविर के लिए कांट्रेक्ट आधार पर प्रशिक्षक तैनात किए जाते हैं। अभी इनके लिए प्रशिक्षकों की तैनाती नहीं हुई है। ऐसे में अभी ये शिविर शुरू नहीं होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चक्का जाम के बाद सरकार को दिया २ अक्तूबर तक की चेतावनी
Next: दिल्ली में सस्ता हुआ मकान खरीदना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.