Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • वासुकीताल ट्रैक पर लापता डॉक्टर को एनडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • रुद्रप्रयाग

वासुकीताल ट्रैक पर लापता डॉक्टर को एनडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

RNS INDIA NEWS 25/08/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ से वासुकीताल घूमने गए मेडिकल टीम के 11 सदस्यीय दल का एक डॉक्टर रास्ता भटक गया और टीम से अलग हो गया। देर शाम तक डॉक्टर के वापस नहीं लौटने पर टीम के अन्य सदस्य घबरा गए और घटना की सूचना एनडीआरएफ को दी गई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम शाम 8:30 बजे वासुकीताल की ओर रवाना हुई और रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन पहले दिन कोई सफलता नहीं मिली। टीम ने रात रास्ते में ही बिताई और अगले दिन फिर से खोज अभियान शुरू किया। दूसरे दिन टीम को पहाड़ी की चोटी पर एक बड़े पत्थर के पास डॉक्टर लोकेश सुरक्षित अवस्था में मिले। मौके पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और फिर उन्हें सुरक्षित केदारनाथ अस्पताल पहुंचाया गया। रेस्क्यू अभियान में एनडीआरएफ के निरीक्षक अमलेश सिंह, उपनिरीक्षक उपेंद्र रावत, हवलदार पुष्कर, मुंडे श्रीकृष्णा, हवलदार मनोज, अर्जुन, विनय, सूर्य प्रकाश, अनुज, अमित, नवीन, लक्ष्मण, मेजर और प्रवीण सहित पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेड क्रॉस ने एसएसपी को दिया धन्यवाद, शहर में बढ़ेंगे सीसीटीवी कैमरे
Next: चामुंडा देवी की दिवारा यात्रा का गांव-गांव में स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.