Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बदरीनाथ हाईवे पर शिवानंदी में कार पर गिरा बोल्डर, एक महिला की मौत
  • रुद्रप्रयाग

बदरीनाथ हाईवे पर शिवानंदी में कार पर गिरा बोल्डर, एक महिला की मौत

RNS INDIA NEWS 12/08/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवानंदी के पास एक कार के ऊपर अचानक बोल्डर गिर गया, जिससे वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि चालक सहित चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। वाहन देवाल से देहरादून की ओर जा रहा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब गौचर की तरफ से आ रही एक कार जैसे ही शिवानंदी के पास पहुंची तो ऊपर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिर गया, जिससे कार बोल्डर की चपेट में आ गई। वाहन में सवार एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि चालक महावीर सिंह निवासी देवाल चमोली, शम्भूराम पुत्र मदनाराम निवासी खेताभौरागढ़ देवाल चमोली, वीरल पटेल पुत्र दिनेश भाई पटेल निवासी गुजरात और एक युवती सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चौकी घोलतीर से पुलिस मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डर ने वाहन को चपेट में ले लिया, जिससे ये हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर्षिल में भागीरथी का प्रवाह रुकने से बनी झील ने बढ़ाई चिंता
Next: शिक्षकों को मिला अतिरिक्त इंक्रीमेंट वसूल नहीं करेगा विभाग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.