Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जयपुर-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा : परीक्षा देकर लौट रहे 5 लोगों की मौत, एंबुलेंस जाम में फंसी
  • राष्ट्रीय

जयपुर-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा : परीक्षा देकर लौट रहे 5 लोगों की मौत, एंबुलेंस जाम में फंसी

RNS INDIA NEWS 09/08/2025
rns featured image new

दौसा (आरएनएस)।  दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगी बहनों समेत पांच लोगों की जान चली गई। हादसा जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर कैलाई-दुब्बी गांव के पास उस वक्त हुआ जब लोहे के गार्डर से भरा एक बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही कार से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी तीन घायल जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ बैठे।एग्जाम के बाद लौट रहे थे गांव
मृतकों की पहचान यादराम मीणा (36), मोनिका मीणा (18), अर्चना मीणा (20), वेदिका मीणा और मुकेश महावर (27) के रूप में हुई है। ये सभी लोग जयपुर के बस्सी स्थित निर्वाण कॉलेज में परीक्षा दिलवाकर अपने गांव भजेड़ा और महवा लौट रहे थे। कार को खुद यादराम चला रहे थे, जो महवा में एक लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर संचालित करते थे।

मौके पर दो की मौत, तीन ने तोड़ा दम रास्ते में
पुलिस के अनुसार, हादसे में यादराम और मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश, अर्चना और वेदिका गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत दौसा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने के कारण तीनों को जयपुर रेफर कर दिया गया।

घाट की गुणी टनल में फंसी एंबुलेंस, गई तीन और जानें
लेकिन दुर्भाग्यवश, जयपुर ले जाते समय एंबुलेंस घाट की गुणी टनल में जाम में फंस गई। ट्रैफिक की सुस्त रफ्तार और उचित एंबुलेंस कॉरिडोर के अभाव में घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी। जयपुर पहुंचते ही तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया – ट्रेलर ने सीधे टक्कर मारी
हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि ट्रेलर बेकाबू हो गया था और उसने अचानक डिवाइडर पार कर कार को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

पीड़ित परिवारों में कोहराम, गांवों में मातम
मृतकों की सूचना मिलते ही उनके गांव भजेड़ा और महवा में मातम छा गया। मोनिका और वेदिका सगी बहनें थीं और पढ़ाई में तेज थीं। उनके परिवारवालों के अनुसार, वे भविष्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थीं।

प्रशासन पर उठे सवाल: क्यों नहीं था एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर?
इस हादसे के बाद एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही सवालों के घेरे में आ गई है। जाम में फंसी एंबुलेंस को निकालने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई थी। एक्सप्रेस वे और नेशनल हाईवे जैसे मार्गों पर एंबुलेंस कॉरिडोर की अनुपलब्धता की कीमत इन तीनों मासूम जिंदगियों ने चुकाई।
सिकंदरा थाना स्॥ह्र अशोक चौधरी ने बताया कि हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ। ट्रेलर लोहे के गार्डर लेकर तेज रफ्तार में था और चालक का नियंत्रण खो बैठा। हादसे की जांच की जा रही है और ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
संपादकीय टिप्पणी : इस घटना से यह साफ है कि देश में केवल सड़कें बनाना काफी नहीं है। जब तक सड़क सुरक्षा, स्पीड मॉनिटरिंग, एंबुलेंस रिस्पॉन्स सिस्टम और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर समान रूप से ध्यान नहीं दिया जाएगा, तब तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं।
पांच जिंदगियों की यह कीमत सिर्फ एक हादसे की नहीं, सिस्टम की विफलता की देन है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 09 अगस्त
Next: प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.