Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली के डिम्मर गांव को किया गया है संस्कृत ग्राम घोषित
  • चमोली

चमोली के डिम्मर गांव को किया गया है संस्कृत ग्राम घोषित

RNS INDIA NEWS 07/08/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार  हेतु सभी जनपदों में एक-एक संस्कृत ग्राम घोषित किए गए हैं। आगामी 10 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून के संस्कृत ग्राम भोगपुर से संस्कृत ग्राम कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। जबकि अन्य जनपद वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुडेंगे। जनपद चमोली के लिए कार्यक्रम हेतु नामित सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा डॉ चण्डी प्रसाद घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड कर्ण प्रयाग के डिम्मर गांव को संस्कृत ग्राम घोषित किया गया है।उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। विगत कुछ महीनों से संस्कृत ग्राम में संस्कृत प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीणों को सरल संस्कृत भाषा का अभ्यास निरंतर कराया जा रहा है सहायक निदेशक ने यह भी बताया है कि वहां पर गांव में ही संस्कृत के प्राथमिक विद्यालय की भी स्थापना की जानी है, कहां की इससे द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार प्रसार में मजबूती आएगी साथ ही स्थानीय युवा वर्ग को रोजगार भी मिलेगा। बताया कि कार्यक्रम के सुचारू रूप से चलने के लिए डॉक्टर माताराम पुरोहित प्राचार्य श्री बद्री कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय सिमली को नोडल अधिकारी बनाया गया है, कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली को भी पत्र भेज दिया गया है कि माध्यमिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा के लोग भी उस दिन वहां मौजूद रहेंगे।  उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को आयोजित उक्त कार्यक्रम में डिम्मर गांव से स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जुडेंगे। प्रातः 10:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ऋषिप्रसाद सती( उपाध्यक्ष बीकेटीसी), विशिष्ट अतिथि रमेश गडिया,मोहन प्रसाद डिमरी द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। साथ ही ग्राम प्रधान विनीता डिमरी व ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपादित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु उन्होंने सभी से कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सहयोग करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश
Next: 10 लाख रुपये मांगे, नहीं देने पर किया प्रताड़ित, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.