Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी के धराली में हुई त्रासदी पर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने जताया दुख
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

उत्तरकाशी के धराली में हुई त्रासदी पर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने जताया दुख

RNS INDIA NEWS 05/08/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  धराली गांव के पास हुए इस भूस्खलन के बाद भारतीय सेना के जवान बचाव अभियान में लगे हुए हैं। अब तक 15-20 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला जा चुका है, और घायलों को हर्षिल स्थित भारतीय सेना के चिकित्सा केंद्र में शीघ्र उपचार दिया जा रहा है। खोज और बचाव कार्य जारी हैं।

प्रधानमंत्री ने धराली में हुई त्रासदी पर दुख जताया
हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री से बात करते हुए हादसे पर दुख जताया। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।’
उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में मंगलवार को बादल फटने की घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस आपदा में हुई जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।  शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ समेत सभी राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्वारब के पास बस-बाइक की भीषण टक्कर, खत्याड़ी निवासी व्यक्ति की मौत
Next: पारंपरिक कृषक प्रजाति ‘झुमकिया मंडुवा’ का राष्ट्रीय पंजीकरण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.