Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कर्मयोगी स्व. सोबन सिंह जीना की 116वीं जयंती पर होगा भव्य आयोजन
  • अल्मोड़ा

कर्मयोगी स्व. सोबन सिंह जीना की 116वीं जयंती पर होगा भव्य आयोजन

RNS INDIA NEWS 03/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कर्मयोगी शिक्षाविद एवं जननायक स्व. सोबन सिंह जीना की 116वीं जयंती के अवसर पर आगामी 4 अगस्त 2025 को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के गणित विभाग के विशाल सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे होगा, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य की अवधारणा – गैरसैण: तब, अब और कब साकार होगी विषय पर विचार-विमर्श एवं संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों, विश्वविद्यालय प्राध्यापकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राज्य की समकालीन सामाजिक-राजनीतिक दिशा पर सारगर्भित चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में आगरा विश्वविद्यालय से लेकर कुमाऊँ विश्वविद्यालय एवं एस.एस. जीना विश्वविद्यालय तक के छात्रसंघ अध्यक्षों, विभिन्न कालखंडों के पूर्व छात्र नेताओं, वरिष्ठ शिक्षाविदों तथा समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, समाजहित में विशिष्ट योगदान देने वाले महानुभाव को ‘जीना जी पुरस्कार 2025’ से नवाजा जाएगा। इस आयोजन की पूर्व तैयारियों को लेकर एक बैठक हाल ही में सम्पन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी, सह-संयोजक डॉ. बी. डी. एस. नेगी, अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, संरक्षक पी.सी. तिवारी एवं मोहन सिंह रौतेला, और सदस्यों में ममता जीना, सुरेश सुयाल, लता बोरा तथा दया कृष्ण काण्डपाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा समय से पहले स्थगित
Next: 360 अभ्यर्थियों ने छोड़ी आरक्षी भर्ती परीक्षा

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.