Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ऑपरेशन महादेव में मारे गए पहलगाम हमले में शामिल रहे तीनों आतंकवादी
  • राष्ट्रीय

ऑपरेशन महादेव में मारे गए पहलगाम हमले में शामिल रहे तीनों आतंकवादी

RNS INDIA NEWS 29/07/2025
rns featured image new

संसद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का खुलासा

नई दिल्ली (आरएनएस)। संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में शुरू हुई ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन महादेव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहलगाम की बैसरन घाटी में निर्दोष पर्यटकों को मारने वाले तीनों आतंकी इस ऑपरेशन में मारे गए। इन तीनों में से 2 पाकिस्तानी थे और इसके सबूत भी हैं।
गृह मंत्री शाह ने कहा, जिन आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में हमारे 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या की थी, उन तीनों आतंकवादियों को हमारी सेना ने श्रीनगर दाचीगाम इलाके के लिडवास में महादेव पहाड़ी पर मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। उन्होंने कहा, सेना की कार्रवाई में मारा गया आतंकी हाशिम मूशा पाकिस्तानी सेना की विशेष सेवा समूह (एसएसजी) का पूर्व पैरा-कमांडो था और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का कमांडर भी था। अन्य दो में से एक भी पाकिस्तानी था।
गृह मंत्री शाह ने कहा, पहलगाम आतंकी हमला दोपहर 1 बजे हुआ और मैं शाम साढ़े 5 बजे श्रीनगर में उतर चुका था। 23 अप्रैल को एक सुरक्षा मीटिंग की गई, जिसमें आतंकियों को भागने न देने का निर्णय किया गया। उन्होंने कहा, हमें दाचिगाम में आतंकियों की मौजूदगी का पता चला। इसके बाद 4 पैरा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर तीनों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।
गृह मंत्री शाह ने कहा, सेना, सीआरपीएफ और इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल कर आतंकियों की मौजूदगी का पता लगाने में जुटे रहे। 22 जुलाई को इसमें सफलता मिली और आतंकियों के दाचीगाम इलाके की महादेव पहाड़ी पर होने की पुष्टि गई। इसके बाद ऑपरेशन चलाकर उनका खात्मा कर दिया गया। उन्होंने कहा, ऑपरेशन में पाकिस्तानी आतंकी हाशिम मूसा, अफगान और जिब्रान मारे गए हैं। उनकी मदद करने वालों की भी पहचान कर ली गई है।
गृह मंत्री शाह ने कहा, पहलगाम हमले के बाद मौके से मिले कारतूसों की हमने चंडीगढ़ एफएसएल में जांच कराकर रख ली थी। इसके बाद ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों के पास से मिले हथियार और कारतूसों को भी जांच के लिए चंडीगढ़ एफएसएल में भेजा गया था। सुबह 4 बजे एफएसएल अधिकारियों ने मुझे वीडियो कॉल पर बताया कि मौके पर मिले हथियार और कारतूस वही हैं, जिनका पहलगाम में हुए आतंकी हमले में इस्तेमाल किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मलेशिया में पदक जीतने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों का अल्मोड़ा में होगा भव्य स्वागत
Next: डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.