Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • पौड़ी

नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

RNS INDIA NEWS 28/07/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। सावन के सोमवार पर जिले के नीलकंठ महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। श्रावण के सोमवार पर हर साल नीलकंठ शिवालय में उत्तराखंड से ही नहीं बल्कि यूपी से लेकर दिल्ली आदि प्रदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं। इससे पहले कांवड मेले में भी नीलकंठ मंदिर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहता है। सोमवार को नीलकंठ मंदिर में उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों सहित यूपी के बदायुं, लखीमपुर खीरी , बरेली, पीलभीत और मुरादाबाद आदि शहरों से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। नीलकंठ में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन रात 12 बजे से ही लगनी शुरू हो गई थी। शाम साढ़े 4 बजे तक करीब 5 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। मंदिर में श्रद्धालु की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रविवार से ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया था। लक्ष्मझूला के थाना प्रभारी संतोष पैंथवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की मंदिर से पहले ही करीब 800 मीटर लंबी लाइन लग गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे है। रात से ही विभिन्न जगहों से श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक के लिए लाइन में लग जाते है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुमन नगर में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Next: सांसद अनिल बलूनी ने खोला में डाला अपना वोट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.