Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विश्वविद्यालय की परिनियमावली अब हिंदी में, कुलपति ने किया अनावरण
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय की परिनियमावली अब हिंदी में, कुलपति ने किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 25/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की परिनियमावली अब हिंदी में उपलब्ध हो गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने इस महत्वपूर्ण दस्तावेज का अनावरण करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की परिनियमावली का हिंदी संस्करण तैयार किया जाना एक आवश्यक और सराहनीय कदम है, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सुलभता आएगी। हिंदी में परिनियमावली के निर्माण का दायित्व विधि संकाय के वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर डी. के. भट्ट को सौंपा गया था। उन्होंने इस कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कर विश्वविद्यालय को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्रदान की है। कुलपति ने इस अवसर पर प्रोफेसर भट्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्य विश्वविद्यालय की भाषा नीति और प्रशासनिक कार्यों की सरलता की दिशा में एक बड़ी पहल है। कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने भी प्रोफेसर भट्ट को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। इस मौके पर कुलपति के वैयक्तिक सहायक विपिन जोशी, डॉ. ललित चंद्र जोशी और गोविंद मेर उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 जुलाई
Next: उत्तराखंड में किसानों को अनुदान डिजिटल करेंसी में मिलेगा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.