Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • डीएम ने की बद्रीनाथ मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • चमोली

डीएम ने की बद्रीनाथ मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 24/07/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के तहत निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को जिलाधिकारी वीसी कक्ष में की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की इस क्रम में हॉस्पिटल बिल्डिंग निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की गयी। इस पर कार्यदायी संस्था पीआईयू की ओर से सनी पालीवाल ने अवगत कराया कि बारिश के कारण निर्माण कार्य की गति थोड़ी धीमी हुयी है, उन्होंने बताया कि यह कार्य 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।इसके अलावा बद्रीश लेक के पास जलभराव की समस्या भी प्रशासन के संज्ञान में आई थी। जिस पर कार्यदायी संस्था ने बताया कि झील के पास एक डक्ट(पानी निकासी पाईप) बनाने की अनुमति शासन से मिल चुकी है और यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
कार्यदायी संस्था की ओर से सनी पालीवाल ने रिवर फ्रंट क्षेत्र में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ होने के कारण वहां कार्य प्रभावित हुआ है। जैसे ही जलस्तर सामान्य होगा, कार्यों को तेजी से पूर्ण कर लिया जायेगा।कार्यदायी संस्था ने बताया कि अराइवल प्लाज़ा क्षेत्र में लगाई जा रही बीकन लाइट के टावरों का 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ धाम में बनाये जा रहें तीर्थ पुरोहित आवास निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र पूरा कर प्रशासन को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत बद्रीनाथ, जल संस्थान, विद्युत विभाग और पीआईयू की एक संयुक्त कमेटी बनाकर धाम में विद्युत, जल संयोजन और सीवर संयोजन की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़, अधिशासी अभियंता सनी पालीवाल, आईएनआई कंसलटेंट केशव नौटियाल, वीसी के माध्यम से एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, 12 दोषियों की रिहाई पर फिलहाल विराम
Next: पूंजीगत बजट का 50 प्रतिशत खर्च किया जाना सुनिश्चित किया जाए:  मुख्य सचिव

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.