Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, 12 दोषियों की रिहाई पर फिलहाल विराम
  • राष्ट्रीय

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, 12 दोषियों की रिहाई पर फिलहाल विराम

RNS INDIA NEWS 24/07/2025
rns featured image new

नई दिल्ली। 2006 के मुंबई सीरियल ट्रेन धमाकों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा हस्तक्षेप करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें सभी 12 दोषियों को बरी कर दिया गया था। इस अंतरिम आदेश के चलते फिलहाल सभी दोषियों की जेल से रिहाई टल गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह रोक महाराष्ट्र सरकार और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए लगाई है, जिसमें हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। प्रधान न्यायाधीश बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की ओर से मामले पर तत्काल सुनवाई की अपील को स्वीकार करते हुए यह फैसला सुनाया।

गौरतलब है कि 11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए सात सिलसिलेवार धमाकों में 187 लोगों की मौत हो गई थी और 800 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस मामले में लंबी सुनवाई के बाद वर्ष 2015 में एक विशेष मकोका अदालत ने 12 लोगों को दोषी ठहराया था। इनमें से 5 को फांसी और 7 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

हालांकि, 21 जुलाई को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए सभी 12 दोषियों को बरी कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में असफल रहा है।

राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में तर्क दिया गया कि हाईकोर्ट ने एक आरोपी से बरामद विस्फोटक को केवल तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया, जबकि सुरक्षा कारणों से उस विस्फोटक को सील नहीं किया जा सका था क्योंकि वह अत्यधिक ज्वलनशील था। याचिका में यह भी कहा गया कि मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी सहित पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया, जिसे हाईकोर्ट ने नजरअंदाज कर दिया।

इन दलीलों पर विचार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है और सभी आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ दाखिल अपील पर नोटिस जारी किया है। अब अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट की विस्तृत सुनवाई के बाद ही होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रदान की 81.72 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं हेतु वित्तीय स्वीकृति
Next: डीएम ने की बद्रीनाथ मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.