Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कर्नल कोठियाल दायित्वधारी के रूप में सरकारी सुविधाएं नहीं लेंगे
  • देहरादून

कर्नल कोठियाल दायित्वधारी के रूप में सरकारी सुविधाएं नहीं लेंगे

RNS INDIA NEWS 16/07/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल सरकारी सुविधाएं नहीं लेंगे। इस बाबत उन्होंने सैनिक कल्याण निदेशालय को पत्र भेजा है। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। सरकार ने लगभग ढ़ाई माह पहले कर्नल कोठियाल को दायित्वधारी का जिम्मा देते हुए पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। एक दायित्वधारी पर एक वर्ष में लगभग 26 लाख का खर्च आता है। इसमें 45,000 रुपये मानदेय, 40,000 यात्रा भत्ता, 25,000 आवास और कार्यालय, 27,000 कार्मिकों का मानदेय, 2000 रुपये टेलीफोन और 80,000 वाहन के लिए दिया जाता है। उन्होंने खुद की सुविधाओं पर होने वाले सरकारी खर्चे को पूर्व सैनिकों के कल्याण में लगाने का सुझाव दिया है। पत्र में कर्नल कोठियाल ने कहा है कि वे सुविधाओं के लिए नहीं बल्कि समाज सेवा के भाव से राजनीति में हैं। उन्होंने परिषद के कार्यों और पूर्व सैनिकों और की समस्याओं के त्वरित निदान को निदेशालय परिसर में ही एक दफ्तर स्थापित करने का भी सुझाव दिया है, ताकि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके। राज्य गठन के बाद कर्नल कोठियाल इकलौते ऐसे दायित्वधारी हैं जिन्होंने सरकारी सुविधाओं को छोड़ने का फैसला लिया है। कोठियाल ने निदेशालय को पत्र भेजे जाने की पुष्टि की है। कहा कि छह जुलाई को उन्होंने यह पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि फौज से मिलने वाली पेंशन के साथ ही उन्हें कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र विजेता के तौर पर भी धनराशि मिलती है जो उनकी व्यक्तिगत जरूरतों की पूर्ति के लिए पर्याप्त है, इसलिए सरकारी सुविधाएं छोड़ने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उन्हें पूर्व सैनिकों के हित में काम करने की जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी प्रतिबद्धता से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए वे काम करते रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेरोजगार अभ्यर्थियों की नियुक्ति को हरसंभव प्रयास करेगी कांग्रेस: माहरा
Next: यूटीयू कुलपति डॉ.यादव को हटाने पर छात्र संघ ने बताई अपनी जीत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.