Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में सभी सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगेगा
  • पौड़ी

पौड़ी में सभी सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगेगा

RNS INDIA NEWS 15/07/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी में स्प्रिंग एंड रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) और कैच द रेन की मंगलवार को समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। कहा कि जहां पेयजल संकट अधिक है, वहां जल स्रोतों का चिह्नीकरण करते हुए उनके संरक्षण व संवर्द्धन के लिए योजनाएं बनाकर जल्द क्रियान्वयन शुरू किया जाए। डीएम ने कहा कि जिन 366 जल स्रोतों का संवर्द्धन प्रस्तावित है, उनके लिए 25 जुलाई तक स्रोतों की सूची दी जाए। ऐसे सभी स्रोतों की नियमित मॉनिटरिंग हो, जिन पर काम चल रहा है, ताकि यह आंकलन किया जा सके कि वाटर डिस्चार्ज में सुधार हुआ है या नहीं। डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि सूखा प्रभावित क्षेत्रों की मैपिंग कर विशेष रणनीति तैयार करें। संकटग्रस्त जल स्रोतों की रिपोर्ट भी तत्काल दी जाए व उनके संरक्षण के लिए कार्यदायी संस्थाओं का निर्धारण किया जाए। जल संग्रहण के लिए चाल-खालों के निर्माण को भी प्राथमिकता देने पर डीएम ने जोर दिया। एक करोड़ तक की योजनाओं के अनुमोदन के लिये मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि किसी भी योजना की डीपीआर बनाते समय उसका औचित्य भी दर्ज किया जाए। सहायक नदियों के पुनर्जीवन के लिए चेकडैम, चाल-खाल, रिचार्ज पिट और तालाबों के निर्माण को जरूरी बताते हुए इस ओर ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए। इस बैठक में डीडीओ मनविंदर कौर, जल संस्थान के एसई प्रवीण सैनी, एसई जल निगम मो. मीशम, उपनिदेशक जलागम डीएस रावत, एसडीओ वन आयशा बिष्ट आदि अफसर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा विभाग में 1556 युवाओं को मिलेगा रोजगारः डॉ. धन सिंह रावत
Next: जागरूकता अभियान में छात्राओं को साइबर फ्रॉड और नशे से बचाव की दी सीख

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.