Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शांतिकुंज ने अंध विद्यालय के 448 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग किट
  • हरिद्वार

शांतिकुंज ने अंध विद्यालय के 448 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग किट

RNS INDIA NEWS 07/07/2025
rns featured image new

दिव्यांग बच्चों में ईश्वर की विशेष अनुकंपा होती है :  शैफाली पंड्या

हरिद्वार(आरएनएस)।   गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विविध रचनात्मक कार्यक्रमों की शृंखला चलाई जा रही है। इसी क्रम में मां भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत सोमवार को गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज की व्यवस्था मंडल प्रमुख श्रीमती शैफाली पंड्या के नेतृत्व में  अजरानंद अंध विद्यालय, सप्तऋषि क्षेत्र, हरिद्वार के 448 विद्यार्थियों को स्कूल बैग किट वितरित किए गए।
इस दौरान कक्षा 1 से 10 तक के 448 विद्यार्थियों को वितरित किए गए प्रत्येक किट में कॉपियाँ, पेन, पेंसिल, पानी की बोतल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री सम्मिलित थी। बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता और आत्मविश्वास की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज की व्यवस्था मंडल प्रमुख श्रीमती शैफाली पंड्या ने कहा, दिव्यांग बच्चों में भगवान की विशेष अनुकंपा रहती है। वे कम समय में अधिक ज्ञान प्राप्त करने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम उनके शिक्षण में यथासंभव सहयोग करें।
कार्यक्रम में गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि ने कहा कि इन बच्चों का सहयोग करना समाज की जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयासों से बच्चों का आत्मबल बढ़ता है और वे आगे चलकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। इस अवसर पर अजय त्रिपाठी, मंगल गढ़वाल, अजरानंद अंध विद्यालय की ओर से अध्यक्ष स्वामी स्वयमानंद, उपाध्यक्ष विचित्रानंद एवं प्रधानाचार्य पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य हो कि इसके पूर्व भी शांतिकुंज द्वारा हरिद्वार जनपद के बहरादराबाद ब्लॉक के सभी सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल बैग किट का वितरण किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Next: मौसम खुलते ही सोनप्रयाग से 2500 यात्री हुए केदारनाथ रवाना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.