Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली के अतिथि शिक्षकों ने किया निर्वाचन ड्यूटी का बहिष्कार
  • चमोली

चमोली के अतिथि शिक्षकों ने किया निर्वाचन ड्यूटी का बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 06/07/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। चमोली जिले के नौ ब्लॉक में तैनात अतिथि शिक्षकों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचन ड्यूटी का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। शिक्षक शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान वेतन न मिलने से नाराज हैं। उनका कहना है कि बीते वर्षों तक उन्हें अवकाश के दौरान वेतन दिया जाता था, लेकिन इस वर्ष से वेतन में कटौती कर दी गई है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रकाश सोलियाल ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को जनवरी में शीतकालीन और जून में ग्रीष्मकालीन अवकाश का वेतन नहीं दिया गया है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। प्रशासन की ओर से अतिथि शिक्षकों की निर्वाचन ड्यूटी भी लगाई जा रही है। जबकि सरकार द्वारा अतिथि शिक्षकों का न तो कोई बीमा सुनिश्चित किया गया है और न ही शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य के बारे में सोचा जा रहा है। कहा कि विगत चुनावों में भी यह देखने को मिला है कि कई अतिथि शिक्षक चुनाव ड्यूटी के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें कोई मदद नहीं दी गई। संगठन ने इस संबंध में सीईओ और जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग उठाई कि अतिथि शिक्षकों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। साथ ही जब तक शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाश का मानदेय आहरित नहीं किया जाता, तब तक अतिथि शिक्षक विद्यालय में अपने शिक्षण कार्यों के अतिरिक्त गैर-शैक्षिणिक कार्य नहीं करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साधन स्वायत्त सहकारिता को पीएम मोदी करेंगे सम्मानित
Next: पंचायत चुनाव में टिहरी में कुल 7836 नामांकन

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.