Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कारोबारी के प्लॉट पर कब्जा करने के प्रयास में दो नामजद
  • हरिद्वार

कारोबारी के प्लॉट पर कब्जा करने के प्रयास में दो नामजद

RNS INDIA NEWS 06/07/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  ज्वालापुर क्षेत्र में कारोबारी के प्लॉट पर कब्जा करने के प्रयास में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के करीबी सुशील गुर्जर का गुर्गा बताकर कारोबारी को धमकी दी थी। कारोबारी महेश पंजवानी पुत्र राम पंजवानी निवासी बिरला रोड, हरिद्वार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि खन्नानगर स्थित आहुजा पेट्रोल पंप के निकट उनका एक प्लॉट है। पूर्व में शेषराज, सुधीर और कुछ अन्य लोगों ने इस पर कब्जा करने की कोशिश की थी। शनिवार की सुबह एक बार फिर ये लोग प्लॉट पर कब्जा करने के इरादे से पहुंचे और वहां तैनात गार्ड से मारपीट कर उसे भगा दिया। आरोप है कि इनके साथ तीन महिलाएं भी थीं, जो अंदर बैठ गईं और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेते हुए कब्जे की कोशिश को विफल कर दिया। आरोप लगाया गया कि जाते समय शेषराज, सुधीर व अन्य ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। महेश पंजवानी ने बताया कि भूखंड की पैमाइश पूर्व में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व पटवारी की देखरेख में कराई गई थी, जिसमें फैसला उनके पक्ष में आया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैनी सम्मेलन में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने शांत कराया
Next: सड़क हादसे में राजस्थान के श्रद्धालु की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.