Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेंशनधारकों के लिए अल्मोड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

पेंशनधारकों के लिए अल्मोड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा अल्मोड़ा ने शनिवार को अपने सामाजिक दायित्वों के तहत क्षेत्र के पेंशनधारकों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर बैंक की सीएसआर योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विविध सेवाएं प्रदान की गईं। बैंक के मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में बैंक की ओर से नियुक्त चिकित्सक डॉ. भूटिया द्वारा सामान्य चिकित्सा परीक्षणों के साथ कई अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। शिविर में उपस्थित पेंशनधारकों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं और भविष्य की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एसबीआई इस तरह की पहलों के माध्यम से न केवल अपने ग्राहकों की आर्थिक जरूरतों का ध्यान रख रहा है, बल्कि सामाजिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बैंक का उद्देश्य पेंशनधारकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके प्रति सम्मान प्रकट करना है। शिविर के आयोजन में क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा के मानव संसाधन प्रबंधक अजय कुमार मिश्र, उप प्रबंधक पंकज अधिकारी, अख्तर अंसारी, अजय कनवाल, फार्मासिस्ट अखिलेश मेहरा सहित बैंक के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेप, मर्डर और 11 साल बाद कातिल का कबूलनामा, मैं ही लगाता था लाशों को ठिकाने
Next: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत एसएसबी और विश्वविद्यालय के बीच हुआ मैत्री क्रिकेट मैच

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.