Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर गोष्ठी आयोजित, वक्ताओं ने बताए उनके योगदान और आदर्श
  • अल्मोड़ा

श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर गोष्ठी आयोजित, वक्ताओं ने बताए उनके योगदान और आदर्श

RNS INDIA NEWS 06/07/2025
default featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रविवार को चौघानपाटा स्थित एक निजी होटल में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन, सिद्धांतों और देश के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। गोष्ठी की शुरुआत नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। रवि रौतेला ने उन्हें “राष्ट्र के अमर सपूत” बताते हुए कहा कि उन्होंने देश की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि धारा 370 के विरोध में मुखर्जी का संघर्ष उनकी राष्ट्रभक्ति का प्रतीक था, जिसे वर्तमान सरकार ने समाप्त कर उनके सपने को साकार किया। जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने मुखर्जी के राजनीतिक, शैक्षिक और वैचारिक योगदानों को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक राजनेता नहीं बल्कि भारत के भविष्य की दिशा तय करने वाले महान विचारक थे। मेयर अजय वर्मा ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि मुखर्जी मानते थे कि कोई भी राष्ट्र अपनी आंतरिक शक्ति से ही सुरक्षित रह सकता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिल्खवाल ने मुखर्जी के दूरदर्शी दृष्टिकोण को सराहा। उन्होंने बताया कि शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और परमाणु नीति जैसे विषयों पर मुखर्जी की सोच अपने समय से कहीं आगे थी। उन्होंने शिक्षा को स्वाभिमान से जोड़ा और कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति बने। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट और देवेंद्र भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मनोज जोशी, मीरा मिश्रा, राहुल जोशी, आनंद भोज, कमल वर्मा, मनोज सनवाल, दीपा अधिकारी, कविता वर्मा, प्रीति रस्तोगी, कमला तिवारी, ललित मेहता, संदीप श्रीवास्तव, मनीष जोशी, दीपक भंडारी, निशा बिष्ट, भारत भूषण, रमेश मेरी, पूरन रावत और नरेश बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत एसएसबी और विश्वविद्यालय के बीच हुआ मैत्री क्रिकेट मैच
Next: 13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.