Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पटना आ रही कैपिटल एक्सप्रेस में बड़ी लूटपाट, बदमाशों ने 15 यात्रियों को पीटा; तीन घायल
  • राष्ट्रीय

पटना आ रही कैपिटल एक्सप्रेस में बड़ी लूटपाट, बदमाशों ने 15 यात्रियों को पीटा; तीन घायल

RNS INDIA NEWS 04/07/2025
rns featured image new

पटना/मोकामा (आरएनएस)। बिहार में चलती ट्रेन में आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला पटना आ रही 13245/46 न्यू जलपाईगुड़ी-राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस का है, जहां देर रात बदमाशों ने जमकर लूटपाट की और यात्रियों के साथ मारपीट की। मोकामा के पास ओन्टा हॉल्ट पर ट्रेन में चढ़े अपराधियों ने करीब 15 यात्रियों को अपना निशाना बनाया और उनका कीमती सामान लूट लिया। हमले में तीन यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो का सिर फट गया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल आ रही कैपिटल एक्सप्रेस जैसे ही मोकामा के समीप ओन्टा हॉल्ट पर पहुँची, कुछ बदमाश ट्रेन की एक जनरल बोगी में घुस आए। उन्होंने बोगी में घुसते ही यात्रियों पर धावा बोल दिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने यात्रियों के साथ बेरहमी से मारपीट की।
मारपीट में दो यात्रियों का सिर फट गया, जबकि एक अन्य यात्री भी जख्मी हुआ है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब 15 यात्रियों के साथ मारपीट की और उनके पैसे, मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और आरपीएफ की मदद से घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरपीएफ ने पीड़ित यात्रियों से पूछताछ कर मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर रात के समय ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 9 हाईकोर्ट के 15 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी
Next: उत्तराखंड के दो एसडीआरएफ जवानों का दिल्ली में सम्मान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.