Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्लस्टर विद्यालय योजना के विरोध में शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

क्लस्टर विद्यालय योजना के विरोध में शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने शुक्रवार को क्लस्टर विद्यालय योजना का विरोध करते हुए निदेशक माध्यमिक शिक्षा को मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल और जिला मंत्री राजू महरा ने ज्ञापन में कहा कि क्लस्टर योजना छात्रहित में नहीं है और इसका सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करना है, इसी उद्देश्य से दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में विद्यालय खोले गए थे, जहां अब वंचित और निर्धन तबके के बच्चे आसानी से शिक्षा प्राप्त कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड में दो हजार से अधिक माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं, लेकिन क्लस्टर योजना लागू होने के बाद इनकी संख्या घटकर महज 559 रह जाएगी। अकेले अल्मोड़ा जिले में 264 विद्यालयों की संख्या घटकर केवल 67 तक सिमट जाएगी, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित होगी। शिक्षक संघ का कहना है कि क्लस्टर विद्यालयों तक रोजाना पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को परिवहन का सहारा लेना पड़ेगा, जबकि अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और यातायात की सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। इससे छात्रों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों खतरे में पड़ सकती है। संघ ने इस योजना को अव्यावहारिक बताते हुए इसे रद्द करने और इसके स्थान पर सभी विद्यालयों में रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्तियां करने तथा विद्यालयों को संसाधनों से सुसज्जित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंडलीय मंत्री कैलाश सिंह डोलिया, ब्लॉक मंत्री हवालबाग खुशहाल सिंह महर, ब्लॉक मंत्री धौलादेवी नितेश कांडपाल सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मरीजों को बाहर की दवाई लिखने का रखा जाएगा रिकॉर्ड, बताना होगा कारण
Next: 30 जुलाई तक एनटीडी-धार की तूनी मार्ग वाहनों हेतु रहेगा बंद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.