Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दल्मोड़ी में ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित, देवकी देवी बनी निर्विरोध ग्राम प्रधान
  • अल्मोड़ा

दल्मोड़ी में ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित, देवकी देवी बनी निर्विरोध ग्राम प्रधान

RNS INDIA NEWS 29/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भिकियासैंण विकासखंड के अंतर्गत आने वाली दल्मोड़ी ग्राम पंचायत ने एक बार फिर लोकतंत्र की मिसाल पेश की है। पंचायत भवन में रविवार अपराह्न आयोजित बैठक में ग्रामवासियों की सर्वसम्मति से देवकी देवी को अनारक्षित सीट पर निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया। यह परंपरा इस गांव में वर्षों से चली आ रही है, जहां ग्रामवासियों द्वारा आपसी सहमति से ही जनप्रतिनिधि चयन की परिपाटी बनी हुई है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान देवकी देवी दो विषयों में स्नातकोत्तर हैं। ग्रामीणों ने उन्हें एकमत से अपना प्रतिनिधि चुना। बैठक में वार्ड सदस्यों का भी चयन किया गया, जिसमें वार्ड 1 से नीमा देवी, वार्ड 2 से देवकी देवी (पत्नी राजेंद्र राम), वार्ड 3 से भावना देवी, वार्ड 4 से देवकी देवी (पत्नी बाग सिंह), वार्ड 5 से माधवी देवी, वार्ड 6 से दीपा देवी और वार्ड 7 से कुंती को वार्ड सदस्य चुना गया। सभी को ग्रामवासियों ने शुभकामनाएं दीं और इस सामूहिक निर्णय के लिए एक-दूसरे का आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि वर्ष 1962 में गठित दल्मोड़ी ग्राम पंचायत में अब तक हर बार ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने जाते रहे हैं। विशेष बात यह भी है कि यह परंपरा अनारक्षित सीटों पर भी महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए कायम है, जो क्षेत्र में महिला नेतृत्व की सशक्त पहचान बन चुकी है। दल्मोड़ी ग्राम पंचायत वर्ष 2007 में निर्मल ग्राम पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। गांव की साक्षरता दर लगभग शत-प्रतिशत है और यह मुख्य रूप से सब्जी उत्पादन के लिए जाना जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम के अलर्ट पर सोनप्रयाग से सुबह 10 बजे बाद रोके यात्री
Next: मयाली-बधाणी मार्ग पर पौंठी गदेरे का पुल बहा, आवाजाही ठप

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.