Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कांग्रेस के धरने के आगे झुका लोनिवि, बिना टेंडर नहीं होंगे निर्माण कार्य
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के धरने के आगे झुका लोनिवि, बिना टेंडर नहीं होंगे निर्माण कार्य

RNS INDIA NEWS 19/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। बिना टेंडर के करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य आवंटित किए जाने को लेकर कांग्रेस का लोक निर्माण विभाग के खिलाफ शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना आखिर रंग लाया। कांग्रेस के तीखे विरोध और धरने के दबाव में विभाग को झुकना पड़ा और उसने क्वारब बाईपास का निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया के तहत कराने का लिखित आश्वासन दे दिया। बुधवार पूर्वाह्न से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा बारामंडल विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में धरना शुरू किया था। दोपहर बाद इस धरने ने अनिश्चितकालीन रूप ले लिया और कार्यकर्ता तंबू गाड़कर रातभर वहीं डटे रहे। कांग्रेस का आरोप था कि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने लगभग 10 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के कार्य निविदा प्रक्रिया के बगैर अपने चहेते ठेकेदारों को सौंप दिए, जिनमें बाहरी ठेकेदार भी शामिल हैं। विधायक का कहना था कि विभागीय अधिकारियों ने नियमों को दरकिनार कर मनमानी करते हुए क्वारब बायपास मोटर मार्ग के कार्य के ठेके करीबी लोगों को सौंपे हैं, जिससे भारी भ्रष्टाचार की आशंका उत्पन्न हो गई है। धरने का नेतृत्व कर रहे विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि यदि नियमानुसार टेंडर जारी किए जाते, तो प्रतिस्पर्धा के कारण कार्य न्यूनतम दरों पर होते और शेष बजट से अन्य विकास कार्य भी पूरे किए जा सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय ठेकेदारों को जानबूझकर दरकिनार किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि विभाग पहले से ही वर्षों पुराने भुगतान नहीं कर पा रहा है, ऐसे में करोड़ों के कार्यों का इस तरह मनमाने तरीके से वितरण गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने शासन से जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों के तबादले की मांग भी की थी। धरने के दूसरे दिन गुरुवार अपराह्न लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने क्वारब बाईपास निर्माण के लिए वर्तमान में चल रहे कार्य को बंद करते हुए टेंडर प्रक्रिया जारी करने का पत्र सौंपा और आश्वस्त किया कि आगे सभी कार्य निविदा प्रक्रिया के तहत ही होंगे। जिसके बाद कांग्रेस ने धरना समाप्त किया। धरने में कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन सिंह रौतेला, निर्मल रावत, गीता मेहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

क्वारब बाईपास के निर्माण को लेकर कांग्रेस पार्टी और ठेकेदार संघ के संयुक्त धरने के बीच लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि लगभग 10.23 करोड़ रुपये की लागत वाले इस कार्य के लिए किसी एक ठेकेदार का चयन नहीं किया गया है। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने बताया कि विधायक मनोज तिवारी की अध्यक्षता में चल रहे धरने में निविदा प्रक्रिया की मांग को लेकर विरोध दर्ज किया गया था। इस पर विभाग ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से कार्य की तात्कालिकता को देखते हुए कार्य को टुकड़ों में विभाजित करने की अनुमति 16 जून 2025 को प्राप्त हुई थी। इस अनुमति के आधार पर प्रारंभ किए गए कटिंग कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अब समस्त कार्यों को पूरी तरह निविदा प्रक्रिया के माध्यम से ही संपन्न किया जाएगा और शीघ्र ही निविदा आमंत्रित की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिखणीखाल करंट हादसे में अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियंता सस्पेंड
Next: छात्रवृत्ति घोटाले में किच्छा के छह शिक्षण संस्थान जांच के घेरे में, 110 फर्जी नामों से हड़पे गए लाखों

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.