Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दून आने वाला ट्रैफिक तीन दिन रहेगा डायवर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दून आने वाला ट्रैफिक तीन दिन रहेगा डायवर्ट

RNS INDIA NEWS 18/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून में वीवीआईपी दौरे के चलते गुरुवार से शनिवार तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। ऋषिकेश की तरफ से आने वाले वाहन रानीपोखरी से भोगपुर-थानो और हरिद्वार की तरफ से आने वाले वाहन डोईवाला से दूधली होकर देहरादून आएंगे। देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को भी वाया दूधली भेजा जाएगा। शहर के भीतर भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने जनता से डायवर्ट प्लान का पालन करने की अपील की है। ट्रैफिक को वीवीआईपी दौरे के दौरान डायवर्ट रखा जाएगा। ऋषिकेश से आने वाले वाहनों का रूट ऋषिकेश से देहरादून शहर और मसूरी आने वाले वाहन रानीपोखरी से भोगपुर-थानो-रायपुर होते हुए छह नंबर पुलिया आएंगे।
यहां से वाहनों को सहस्त्रधारा क्रासिंग भेजा जाएगा। शहर वाले सर्वे चौक आएंगे और मसूरी वाले वाहन सीधे आईटी पार्क साईं मंदिर होकर मसूरी जाएंगे। हरिद्वार से आने वाले वाहनों का रूट हरिद्वार की ओर से देहरादून शहर और मसूरी जाने वाले वाहन भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक आएंगे। यहां से मसूरी जाने वाले वाहन आईएसबीटी, शिमला बाईपास से जीएमएस रोड से कैन्ट से अनारवाला होते हुए मसूरी जाएंगे। आशारोड़ी और प्रेमनगर से मसूरी जाने वाले वाहनों का रूट आशारोडी और प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहन आईएसबीटी से शिमला बाईपास-जीएमएस रोड-बल्लूपुर चौक-कैन्ट-अनारवाला से मसूरी जाएंगे। वहीं, देहरादून शहर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग से डोईवाला चौक से भानियावाला सर्विस लेन से लालतप्पड से नेपाली फार्म तिराहा से ऋषिकेश और हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा। मसूरी से आने वाले वाहन का रूट मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड से साईं मन्दिर से काठबंगला-किरशाली चौक-आईटी पार्क-सहस्त्रधारा क्रासिंग से 06 नम्बर पुलिया-महाराणा प्रताप से थानो रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। शहर में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रासिंग आईटी पार्क से साईं मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा। घंटाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों को द ग्रेट वैल्यू से कैनाल रोड से काठबंगला पुल होते हुए साईं मन्दिर से होते हुए मसूरी भेजा जाएगा। हाथीबडकला और दिलाराम से मसूरी जाने वाले वाहनों को दिलाराम से ग्रेट वैल्यू से कैनाल रोड से काठबंगला पुल होते हुए साईं मंदिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्वाचन आयोग वोटर आईडी कार्ड वितरण में लाएगा तेजी
Next: डीलरशिप देने का झांसा दे साइबर ठगों ने तीन लाख से अधिक का चूना लगाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.