Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आंध्र प्रदेश में एनकाउंटर में मारे गए तीन टॉप माओवादी लीडर, लाखों का था इनाम
  • राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में एनकाउंटर में मारे गए तीन टॉप माओवादी लीडर, लाखों का था इनाम

RNS INDIA NEWS 18/06/2025
rns featured image new

अल्लूरी (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में 3 बड़े माओवादी नेताओं को ढेर कर दिया. यह ऑपरेशन आंध्र प्रदेश की सीमा के क्षेत्र में हुआ. मारे गए माओवादियों के सिर पर लाखों रुपये का इनाम था. सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किए.
जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को अल्लूरी सीताराम राजू जिले के रामपचोदवरम और मारेदुमिल्ली मंडल की सीमा के पास माओवादियों की गतिविधि की खुफिया जानकारी मिली. इसके बाद टीम इलाके में पहुंची और तलाशी अभियान चलाया. सुरक्षा बलों के संदिग्ध ठिकानों की ओर बढ़ने पर माओवादियों ने उनके ऊपर गोलीबारी की.
सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान तीन माओवादियों के तीन टॉप लीडर मारे गए. कोंडामोडालु, कोय्यलागुडेम और चिंताकुर के आसपास के वन क्षेत्रों में यह मुठभेड़ हुई. मारे गए माओवादियों की पहचान अरुणा, अंजू, गजरला रवि उर्फ उदय के रूप में हुई है. अरुणा, 2018 में डुम्ब्रीगुडा के पास विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा की हत्या में मुख्य आरोपी थी. विशाखापत्तनम जिले के पेंडुर्थी मंडल के करकावानीपालम की मूल निवासी अरुणा के सिर पर 20 लाख रुपये का इनाम था.
उदय पर 25 लाख रुपये का इनाम था. मारे गए माओवादियों के शवों को रामपचोदवरम क्षेत्रीय अस्पताल के मॉर्चरी में ले जाया गया. मारेडुमिली सर्किल इंस्पेक्टर, देवीपटनम सब-इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी आगे की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: बिना टेंडर करोड़ों के कार्य जारी करने पर बवाल, कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय में धरना
Next: अवैध वसूली बंद करने की मांग को लेकर सीएनजी टेम्पो चालकों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.