Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: बिना टेंडर करोड़ों के कार्य जारी करने पर बवाल, कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय में धरना
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: बिना टेंडर करोड़ों के कार्य जारी करने पर बवाल, कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय में धरना

RNS INDIA NEWS 18/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा बिना निविदा प्रक्रिया के करीब 10 करोड़ 23 लाख रुपये के कार्य आवंटित किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की कार्य शैली से आक्रोशित कांग्रेस जनों ने अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में तंबू लगा कर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विभाग ने नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से डोबा चौंसली मोटर मार्ग के ठेके अपने करीबी ठेकेदारों को दे दिए हैं, जिससे भ्रष्टाचार को खुला बढ़ावा मिल रहा है। दोपहर बाद अचानक पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया और विभाग व अधिशासी अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि विभाग ने बिना टेंडर के करोड़ों की लागत के कार्य चहेते व बाहरी ठेकेदारों को सौंप दिए हैं, जबकि स्थानीय ठेकेदारों को इसकी कोई जानकारी तक नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यदि टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती, तो प्रतिस्पर्धा के चलते न्यूनतम दर पर कार्य होता और शेष बजट से अन्य विकास कार्य किए जा सकते थे। तिवारी ने विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा करार देते हुए कहा कि यह पूरा मामला सरकार और विभाग की मिलीभगत से हुआ है। उन्होंने मांग की कि इन कार्यों को तुरंत निरस्त किया जाए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने भी इसे नियम विरुद्ध कार्य बताते हुए कहा कि जब विभाग वर्षों से छोटे ठेकेदारों का भुगतान तक नहीं कर पाता, तब करोड़ों के कार्य बिना निविदा के सौंपना गम्भीर संदेह को जन्म देता है। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों के स्थानांतरण और शासन स्तर से जांच की मांग की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता लोनिवि में तम्बू लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने में नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन सिंह रौतेला, डॉ. मनोज कुमार जोशी, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, निर्मला रावत, गीता मेहरा, गोविंद मेहरा, अख्तर हुसैन, भैरव गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में रोजगार मेले का आयोजन, 49 अभ्यर्थी प्रारंभिक रूप से चयनित
Next: आंध्र प्रदेश में एनकाउंटर में मारे गए तीन टॉप माओवादी लीडर, लाखों का था इनाम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.