Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 562 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र
  • अल्मोड़ा

562 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 18/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अल्मोड़ा जनपद की चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। हाल ही में विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में 7052 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई है, जिनमें से 562 नियुक्तियां अल्मोड़ा में की गईं। इनमें 50 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और 512 सहायिकाएं शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई, जिसे महज तीन माह में पारदर्शी ढंग से संपन्न किया गया। रेखा आर्या ने कहा कि अब विभाग में उच्च शिक्षित महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, जिससे विभाग की कार्यक्षमता और गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में बची हुई रिक्तियों को शीघ्र भरते हुए शेष अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएं। अल्मोड़ा जनपद में कुल 800 से अधिक रिक्तियां थीं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य सहित नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारियों के डिजिटल दस्तावेज 15 जुलाई तक अपलोड करना अनिवार्य
Next: अल्मोड़ा में रोजगार मेले का आयोजन, 49 अभ्यर्थी प्रारंभिक रूप से चयनित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.