Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 40 सालों बाद नेपाल को मिला उसका जियोस्टेशनरी ऑर्बिटल स्लॉट, अब सैटेलाइट की तैयारी
  • उत्तराखंड

40 सालों बाद नेपाल को मिला उसका जियोस्टेशनरी ऑर्बिटल स्लॉट, अब सैटेलाइट की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/01/2021
rns featured image new

काठमांडू। चार दशक के बाद नेपाल को उसका जियोस्टेशनरी ऑर्बिटल स्लॉट मिला है। यानी नेपाल को धरती के ऊपर अंतरिक्ष में अपने सैटेलाइट्स लॉन्च करने के लिए एक कक्षा निर्धारित की गई है। जिसके बाद अब नेपाल अपने सैटेलाइट्स लॉन्च कर सकता है। इसे लेकर नेपाल टेलीकम्यूनिकेशन अथॉरिटी अपना सैटेलाइट छोडऩे की तैयारी कर रहा है। वहीं खुद की सैटेलाइट छोडऩे से नेपाल को करोड़ों रुपयों की बचत होगी। नेपाल की संचार व्यवस्था, ब्रॉडकास्ट और एविएशन को लेकर पहले सैटेलाइट की तैयारी में जुट गया है। इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन ने नेपाल को 1984 में ऑर्बिटल स्लॉट दिया था, लेकिन धरती के ऊपर कक्षाओं में ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से उसे सैटेलाइट छोडऩे की अनुमति नहीं मिल रही थी। अब नेपाल में कनेक्टिविटी बढ़ रही है। नई टेलीकम्युनिकेशन पॉलिसी आ रही है। इसलिए नेपाल की सरकार ने पिछले साल सितंबर में से उसका स्लॉट देने की अनुमति मांगी थी, जो अब उसे मिल गई है। हृञ्ज्र के मिन प्रसाद अरयाल ने नेपाली टाइम्स को बताया कि हमने अलग-अलग कंपनियों से बिड मंगाया है। उनसे जियोस्टेशनरी सैटेलाइट बनाने और लॉन्च करने के लिए कहा है। हम इसके साथ ही इससे संबंधित नए रेगुलेटरी नियम भी बनाएंगे। सैटेलाइट को लेकर सलाह देने के लिए नेपाल सरकार के सामने भारत, चीन, यूके, फ्रांस, सिंगापुर, यूएई और जर्मनी ने अपनी तरफ से सहमति दी है। अरयाल ने कहा कि हम उस देश का चयन करेंगे जिसके पास 50 फीसदी अनुभव हो, 40 फीसदी योग्यता और 10 फीसदी टेक्निकल और आर्थिक क्षमता मजबूत होगी। इनमें से जिस देश का चयन नेपाल की सरकार करेगी, वो हृञ्ज्र को ये बताएगा कि उसे किराए पर सैटेलाइट लेना चाहिए या खुद का बनाना चाहिए। साथ ही ये मदद भी करेगा कि साल 2022 तक सैटेलाइट बनाने और उसके लॉन्च करने के लिए क्या-क्या तरीके, कौन सी बेहतर कंपनी या देश हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धीरे-धीरे उजली होगी अर्थव्यवस्था
Next: उत्तराखण्ड में कोरोना के 61 नए संक्रमित, एक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.