Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश: पायलट सहित सात श्रद्धालुओं की मौत, दो वर्षीय मासूम भी शामिल
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश: पायलट सहित सात श्रद्धालुओं की मौत, दो वर्षीय मासूम भी शामिल

RNS INDIA NEWS 15/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से रविवार सुबह एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक दो वर्षीय मासूम भी शामिल है। यह हादसा रविवार तड़के लगभग 5:30 बजे हुआ, जब हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही मिनटों बाद हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया और जल्द ही सूचना मिली कि वह गौरीकुंड के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें कोई भी जीवित नहीं बचा।

मृतकों की सूची
कैप्टन राजबीर सिंह चौहान – पायलट, निवासी जयपुर
विक्रम रावत – बीकेटीसी कर्मचारी, निवासी रासी, ऊखीमठ
विनोद देवी (66) – निवासी उत्तर प्रदेश
तृष्टि सिंह (19) – निवासी उत्तर प्रदेश
राजकुमार सुरेश जायसवाल (41) – निवासी गुजरात
श्रद्धा जायसवाल – निवासी महाराष्ट्र
काशी (02) – निवासी महाराष्ट्र

हादसे की वजह खराब मौसम को माना जा रहा है, हालांकि अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को रेस्क्यू कार्य के लिए मौके पर रवाना कर दिया गया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जनपद रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।”

यह हादसा राज्य में मई 2024 से अब तक हेलिकॉप्टर से जुड़ी चौथी दुर्घटना है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर संचालन में सतर्कता को लेकर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। फिलहाल प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है और घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 15 जून
Next: हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश – राज्य में बनेगी सख्त एसओपी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.