Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • क्रिस्टल एविएशन की सेवाओं पर जांच होने तक लगी रोक
  • रुद्रप्रयाग

क्रिस्टल एविएशन की सेवाओं पर जांच होने तक लगी रोक

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारघाटी के बड़ासू में हुई हेली दुर्घटना की जांच के लिए आई राज्य नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम वापस दिल्ली लौट गई है। इस दौरान टीम में सभी आठ हेली कंपनियों की जांच की किंतु विशेष रूप से क्रिस्टल एविएशन पर गंभीरता से जांच की गई। फिलहाल जांच पूरी होने तक क्रिस्टल एविएशन की सेवाओं पर रोक लगाई गई है जबकि टीम दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का ब्लैक बाक्स लेकर वापस लौट गई है। बताते चलें कि बीती 7 जून को दोपहर 1 बजे बड़ासू के पास क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर ने अपने बेस से 5 यात्रियों को सवार कर जैसे ही केदारनाथ धाम के लिए टेक ऑफ किया तो अचानक से ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और वह नीचे सड़क पर गिर गया। हालांकि इसे आपातकालीन लैंडिंग कहा जा रहा है किंतु मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीसीए के चीफ आरएस यादव के नेतृत्व में 5 सदस्यीय डीजीसीए की टीम जांच के लिए केदारघाटी पहुंची। बीते दो दिनों के भीतर टीम ने सभी आठ हेली सेवाओं की विभिन्न जांच की। इसमें उड़ान की ऊंचाई, हेलीकॉप्टर पायलेट के लाइसेंस, लॉग बुक सहित कई मानक चेक किए। जिला पर्यटन अधिकारी एवं हेली नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि डीजीसीए की टीम दुर्घटनाग्रस्त हेली के विभिन्न कारणों की जांच कर रही है। टीम दिल्ली लौट गई है। बताया कि क्रिस्टल एविएशन की सेवाओं को जांच पूरी होने पर रोक दिया गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का ब्लैक बाक्स भी टीम जांच के लिए गई है। पायलेट की भी लॉग बुक चेक की गई है। उन्होंने बताया कि अब शटल के लिए नया रोस्टर जारी किया गया है जिसमें हेलीकॉप्टर के लिए तीन दिन में कितनी उड़ान भर सकते हैं यह भी तय किया गया। उन्होंने बताया कि अब हर घंटे में गुप्तकाशी सेक्टर से 2 शटल, फाटा से 3 शटल और शेरसी से 4 शटल ही अनिवार्य रूप से उड़ान भरी जाएगी। जबकि अभी तक नियम से हटकर उड़ाने भरी जा रही थी। इधर, जांच पूरी होने पर क्रिस्टल एविएशन की सेवाएं पूरी तरह निरस्त होने की भी संभावनाएं जताई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग, डॉक्टरों ने हड़ताल की धमकी दी
Next: राशिफल 11 जून

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.