Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डॉ. वसुधा पंत ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को एनएलयू का दर्जा देने की मांग
  • अल्मोड़ा

डॉ. वसुधा पंत ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को एनएलयू का दर्जा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) की स्थापना को लेकर चल रही बहुप्रतीक्षित मांग एक बार फिर तेज हो गई है। मंगलवार को अल्मोड़ा में प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. वसुधा पंत ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विधि संकाय को एनएलयू का दर्जा देने का अनुरोध किया।

डॉ. पंत ने ज्ञापन में लिखा है कि वर्ष 2011 में राज्य सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय उत्तराखंड अधिनियम’ पारित किया गया था, लेकिन इसके 14 वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो सकी है। उन्होंने इसे प्रदेश की विधिक शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी कमी बताया और कहा कि राज्य की युवा पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण कानून शिक्षा देने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है।

डॉ. पंत ने बताया कि उन्होंने इस विषय पर पहले भी संविधान दिवस, 26 नवम्बर को जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था। उनका कहना है कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का विधि संकाय इस दिशा में एक मजबूत आधार बन सकता है। यदि इसे एनएलयू का दर्जा दिया जाए तो इससे न केवल पहले से बने अधिनियम को क्रियान्वयन मिलेगा, बल्कि राज्य के छात्रों को बाहर न जाकर यहीं बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

उच्च शिक्षा मंत्री ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद इस पहल की सराहना की और आश्वासन दिया कि इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का विस्तार भी शामिल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्जिया देवी जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, 14 घायल
Next: एनएच- 74 पर दरऊ चौक को वाहन चालकों ने बनाया पार्किंग स्थल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.