Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिताएं आयोजित
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिताएं आयोजित

RNS INDIA NEWS 04/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को रैमजे इंटर कॉलेज के सभागार में जिला गंगा सुरक्षा समिति और ग्रीन हिल्स ट्रस्ट अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की मौलिकता और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करते हुए पेंटिंग और स्पॉट कहानी लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सब-जूनियर वर्ग (कक्षा 5 से 8) के लिए आयोजित ‘प्रदूषण मुक्त पृथ्वी’ विषयक चित्रकला प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के 24 विद्यालयों के 90 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं, सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) के लिए हिंदी में स्पॉट कहानी लेखन प्रतियोगिता हुई, जिसमें 8 विद्यालयों से 24 विद्यार्थियों ने अपनी सृजनशीलता प्रस्तुत की। पेंटिंग प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल की प्रतिभा, कहानी लेखन में बीरशिबा स्कूल की जागृति जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला उद्यमिता विकास परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों की सहभागिता की सराहना की और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों की भागीदारी भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर अल्मोड़ा अजय वर्मा ने ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि समाज के प्रति जागरूक नागरिक के रूप में उन्हें तैयार भी करती हैं। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में डॉ. जेसी दुर्गापाल, डॉ. ममता पंत, डॉ. यामिनी कांडपाल, डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. नीरज पंत, डॉ. धारा बल्लभ पांडे, कमलेश और रुचिर पंत शामिल रहे। संचालन ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की सचिव डॉ. वसुधा पंत ने किया। आयोजन में जिला परियोजना अधिकारी रंजीता वर्मा, दीपक जोशी और रैमजे विद्यालय के प्रधानाचार्य साज सिंह भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक बेहड़ ने 23 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया
Next: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस और पीएसी की भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.