Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एनएच- 74 पर दरऊ चौक को वाहन चालकों ने बनाया पार्किंग स्थल
  • ऊधम सिंह नगर

एनएच- 74 पर दरऊ चौक को वाहन चालकों ने बनाया पार्किंग स्थल

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। एनएच- 74 पर दरऊ चौक के निकट डग्गामार और निजी वाहन चालकों ने पार्किंग स्थल बना दिया है। जिसके कारण यहां रोजाना दुर्घटनाएं होती है। बीते रविवार को सड़क पर खड़े वाहन से बाइक टकराने पर दो नौजवान युवकों की मौत हो गयी थी। स्थानीय लोगों लगातार पुलिस से सड़क पर खड़े होने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है। एनएच- 74 पर स्थित दरऊ चौराहा नगर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है। इसके आसपास का क्षेत्र किच्छा कोतवाली व पुलभट्टा थाने के अंतर्गत आता है। यहां लगातार दुर्घटनाए होने पर प्रशासन ने ग्राम दरऊ के कट को बंद कर दिया था। लेकिन वर्तमान में डग्गामार व निजी वाहन चालकों ने दरऊ चौराहा क्षेत्र को पार्किंग स्थल बना दिया है। इस चौराहे पर एक ओर बहेड़ी की ओर जाने वाले डग्गामार टेम्पो व सितारंगज- शक्तिफार्म को चलने वाली डग्गामार बसे ठीक हाईवे पर खड़ी हो जाती है, वहीं दूसरी ओर रुद्रपुर को चलने वाले डग्गामार टैम्पों व पिकप वाहनों ने यहां पार्किंग स्थल बना रखा है। जिससे दरऊ चौक बेहद संकुचित हो गया है। यहां रोजाना दुर्घटना होना आम बात हो गयी है। इधर सर्विस लेन में मैकेनिक वाहन खड़े कर मरम्मत का काम शुरू कर देते है। जिससे सर्विस लेन में स्थानीय लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते रविवार सांय हाईवे पर खड़े वाहन की चपेट में आने से ग्राम भंगा के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया था। स्थानीय लोग किच्छा और पुलभट्टा पुलिस से सड़क पर वाहन खड़े करने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉ. वसुधा पंत ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को एनएलयू का दर्जा देने की मांग
Next: युवक की हत्या करने वाला पोकलेन चालक हरियाणा से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.