Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षकों की पदोन्नति की मांग तेज, शिक्षक संघ की बैठक में रणनीति पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

शिक्षकों की पदोन्नति की मांग तेज, शिक्षक संघ की बैठक में रणनीति पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 06/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को शिक्षक सदन, अल्मोड़ा में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर चल रहे गैर शैक्षणिक कार्य बहिष्कार आंदोलन की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग में अन्य सभी कार्मिकों की पदोन्नतियां नियमित रूप से हो रही हैं, लेकिन शिक्षकों की पदोन्नति पिछले छह वर्षों से लंबित है। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं, उन्हीं का भविष्य विभाग की अनदेखी के कारण अंधकारमय हो गया है। संघ के पदाधिकारियों ने 16 जून को देहरादून स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब शिक्षकों को एकजुट होकर आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी, क्योंकि पदोन्नति उनका अधिकार है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी ब्लॉक कार्यकारिणियां अपने-अपने क्षेत्रों में ऑनलाइन बैठकें आयोजित कर धरने में अधिकतम शिक्षक प्रतिभाग सुनिश्चित करेंगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री राजू महरा ने किया। बैठक में जिला संयुक्त मंत्री प्रकाश भट्ट, जिला आय-व्यय निरीक्षक चंदन सिंह, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह रावत, मंत्री खुशहाल सिंह महर, धौलादेवी ब्लॉक मंत्री नितेश कांडपाल, ताकुला ब्लॉक अध्यक्ष ललित तिवारी, भैसियाछाना ब्लॉक मंत्री पंकज भट्ट, भिकियासैंण ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पांडे, चौखुटिया ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, द्वाराहाट ब्लॉक अध्यक्ष बिशन सिंह अधिकारी, सल्ट ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, स्यालदे ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रावत, ताड़ीखेत ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट, और लमगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश पांडे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऐंपण कला में दक्ष बनाने को दिया प्रशिक्षण
Next: जसपुर व्यापार मंडल चुनाव के लिए सात ने किया नामांकन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.41.12_11zon
  • अल्मोड़ा

कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.44.48_11zon
  • अल्मोड़ा

खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.