Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से खेती में नवाचार और चुनौतियों पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से खेती में नवाचार और चुनौतियों पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 06/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत के मार्गदर्शन में अल्मोड़ा और चमोली जिलों में संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को अभियान के आठवें दिन वैज्ञानिकों की तीन टीमों ने हवालबाग, ताड़ीखेत और भिकियासैंण विकासखंडों के 20 गांवों में 432 किसानों से संवाद किया। गोष्ठियों के दौरान किसानों को मिर्च, मंडुआ, चना, अदरक और हल्दी जैसी खरीफ फसलों की उन्नत खेती के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने बुवाई का समय, सिंचाई व्यवस्था, कीट प्रबंधन और रोगों से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर आजीविका को उद्यमिता में बदलने के लिए प्रेरित किया गया। ताड़ीखेत के प्रगतिशील किसान विजय पांडेय ने मिलेट हब की स्थापना और उत्पाद की ढुलाई के लिए रोपवे निर्माण का सुझाव दिया। धामस गांव के रणजीत सिंह ने तकनीकी प्रशिक्षण, सूचनाओं की समय पर उपलब्धता और बाजार से जुड़ाव पर बल दिया। गोष्ठियों के समापन पर आयोजित विचार-विमर्श सत्र में किसानों ने सिंचाई सुविधाओं की कमी, जल संचयन टैंकों की जरूरत, सब्जियों के विपणन में आ रही दिक्कतें, परिवहन की समस्याएं और नर्सरी लगाने के लिए पॉलीटनेल की अनुपलब्धता जैसे मुद्दे उठाए। साथ ही, पशुओं की देखभाल और रोग उपचार संबंधी चिंताओं को भी साझा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी, बीजेडी के पिनाकी मिश्रा बने जीवनसाथी
Next: शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी – शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.