Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शोध और विकास पारिस्थितिकी में सुधार के लिए आईआईपी में नीति आयोग की बैठक
  • देहरादून

शोध और विकास पारिस्थितिकी में सुधार के लिए आईआईपी में नीति आयोग की बैठक

RNS INDIA NEWS 04/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  देश में अनुसंधान और विकास पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार पर दूसरी राष्ट्रीय परामर्श बैठक नीति आयोग सदस्य डॉ. वीके सारस्वत के अध्यक्षता में सीएसआईआर-आईआईपी मोहकमपुर में हुई। दो दिनी बैठक में भारतीय अनुसंधान और विकास पारिस्थिति की चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की गई। इस संदर्भ में पिछले माह लखनऊ के राजभवन में पहली परामर्शी बैठक हुई थी। नीति आयोग की इस पहल का उद्देश्य देश में एक प्रगतिशील, नवाचार-संचालित तथा सक्रिय अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना करना है, जिसमें सरकारी अनुसंधान और विकास संस्थानों तथा प्रयोगशालाओं के सामर्थ्य को बढाने और मज़बूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
डॉ. एन. कलैसेल्वी महानिदेशक सीएसआईआर और सचिव डीएसआईआर, प्रो. आशुतोष शर्मा अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, डॉ. हरेन्द्र सिंह बिष्ट निदेशक सीएसआईआर-आईआईपी, नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार प्रो. विवेक कुमार सिंह, प्रमुख वैज्ञानिक मंत्रालयों और विभागों के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक का उद्घाटन किया गया। प्रो. विवेक कुमार सिंह ने संस्थागत दक्षता, नवाचार-केंद्रित शासन और उन्नत उद्योग-शैक्षणिक सहयोग पर केंद्रित विषय के अपनी बात रखी। नीति आयोग सदस्य डॉ. वीके सारस्वत ने भारतीय सरकारी अनुसंधान, विकास संस्थानों को सक्रिय, स्वायत्त तथा मिशन-संचालित पारिस्थितिकी तंत्र में नएपन पर जोर दिया। वैज्ञानिक अनुसंधानों में सरकारी प्रक्रिया में होने वाली देरी से निपटने के लिए विकेंद्रीकृत, निर्णय लेने में सक्षम, समय पर बजट की उपलब्धता से सशक्त बनाने का सुझाव दिया। डॉ. सारस्वत ने हितधारकों के साथ निरंतर जुड़ाव और नीतिगत सिफारिशों में सुधारों की नीति आयोग की प्रतिबद्धता को दोहराया। डॉ. एन. कलैसेल्वी अपना सुझाव देते हुए सहयोगात्मक शासन और शैक्षणिक साझेदारी को बढ़ाने जोर दिया। प्रो. आशुतोष शर्मा अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी ने विज्ञान के मानवीय आयामों पर चर्चा की साथ ही शोधकर्ताओं में अधिक विश्वास, प्रबंधन में सुधार, विज्ञान में कॅरियर के सरल मार्गों के निर्माण की जरुरत बताई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार ही नहीं सभी जमीन घोटालों की सीबीआई जांच कराए सरकार: हरीश
Next: उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक हाइब्रिड गाड़ियों का पंजीकरण शुल्क माफ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.