Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास
  • पौड़ी

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास

RNS INDIA NEWS 31/05/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। विशेष सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) पौड़ी अजय चौधरी की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 21 हजार का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं किए जाने पर दोषी को छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतानी होगी। अदालत ने डीएम और एसएसपी पौड़ी को पीड़िता की शिक्षा और पुर्नवास के लिए 3 लाख का प्रतिकर दिए जाने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष के सहायक जिला अधिवक्ता विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तहसील रिखणीखाल के एक गांव के ग्रामीण ने बीते 16 जून 2023 को राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया था कि मेरी साली की 10 वर्षीय बेटी हमारे घर गर्मियों के अवकाश में आई थी। जहां वह मेरी पत्नी के साथ क्षेत्र के एक बाजार गई। जहां से वापस बस में बैठकर घर आते समय बच्ची ने नाना के घर जाने की बात कही, तो पत्नी बच्ची को नाना के गांव के एक ग्रामीण के साथ भेज दिया। लेकिन जब बच्ची काफी देर तक ननिहाल नहीं पहुंची, तो उसके मामा से संपर्क कर बच्ची की खोजबीन के लिए कहा गया। बताया कि बच्ची गांव के समीप एक बस स्टॉप पर बैंच में रोती हुई मिली। उसके पास खड़ा ग्रामीण मामा को देखकर भाग गया। बताया कि बच्ची से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह ग्रामीण उसे झाड़ी में ले गया, जहां उसने के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। प्रकरण में राजस्व पुलिस ने आरोपी ग्रामीण के खिलाफ नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण को डीएम के आदेश पर रेगुलर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने आरोपी को 20 जून 2023 को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया था। तब से आरोपी जिला कारागार खांड्यूसैंण में बंद है। पुलिस ने प्रकरण में जांच के बाद 18 अगस्त 2023 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस, गवाहों के बयान व साक्ष्यों का अवलोकन कर आरोपी विक्रम कुमार नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का दोषी पाया। अदालत ने दुष्कर्म की धारा में दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास व 10 हजार अर्थदंड, पोक्सों में 20 साल का सश्रम कारावास व 10 हजार अर्थदंड और जान से मारने की धमकी में 2 साल का कारावास व 1 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। बताया कि अर्थदंड जमा नहीं किए जाने पर दोषी को 6 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। अधिवक्ता रावत ने बताया कि अदालत ने डीएम व एसएसपी पौड़ी को पीड़िता की शिक्षा व पुर्नवास के लिए 3 लाख का प्रतिकर दिए जाने का आदेश दिया है। साथ ही अर्थदंड की राशि का उपयोग भी पीड़िता के शिक्षा व पुनर्वास में खर्च किया जाएगा। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 12 गवाह पेश किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा के तीन उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसएसपी ने कंधे पर तीसरा स्टार लगाकर दी बधाई
Next: अल्मोड़ा: उन्नीस साल से फरार मफरूर हरियाणा निवासी पिथौरागढ़ से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.