Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/05/2025
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)।  मुंबई में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला मुंबई के वडाला इलाके का है। मृतक की पहचान इस्माइल अली जमाल अली शेख (36) के रूप में हुई है। मुंबई के एंटॉप हिल के बंगाली पुरा इलाके में 36 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कथित तौर पर शेख की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उस पर चाकू से कई बार हमला किया।
एंटॉप हिल पुलिस ने हत्या के मामले में उसकी पत्नी सुमाया शेख (26) और उसके प्रेमी जब्बार शेख को गिरफ्तार किया है।
एंटॉप हिल पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस्माइल को अपनी पत्नी और जब्बार के बीच संबंध का पता चल गया था, जिसके कारण सोमवार रात को दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और सुबह करीब 3 बजे झगड़ा और भी बढ़ गया। तभी आरोपी महिला ने अपने प्रेमी जब्बार को अपने घर बुलाया और अपने पति के पैर पकड़ लिए, जबकि जब्बार ने एक धारदार हथियार से इस्माइल की गर्दन पर कई बार वार किया। प्रेमी के हमले के बाद आरोपी महिला ने भी चाकू से अपने पति पर कई बार वार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला सुमाया ने अपने पति के खून से लथपथ शव को घर के बाहर घसीटा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। दावा किया कि किसी और ने उसके पति की हत्या कर दी।
हालांकि, पुलिस को कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसके बयानों से संदेह पैदा हुआ और उसे आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया। महिला का प्रेमी जब्बार शेख हत्या के बाद मौके से भाग गया था, लेकिन बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया है और एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खंडवा में आदिवासी महिला से गैंगरेप के बाद अमानवीय अत्याचार, दो आरोपी गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा में शुरू होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान, 414 गांवों में पहुंचेगी वैज्ञानिकों की टीमें

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.