Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • औचक निरीक्षण पर देघाट पहुंचे एसएसपी, जवानों संग बैठकर किया भोजन
  • अल्मोड़ा

औचक निरीक्षण पर देघाट पहुंचे एसएसपी, जवानों संग बैठकर किया भोजन

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा रविवार को औचक निरीक्षण पर जनपद के दूरस्थ थाना देघाट पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष और पुलिस भोजनालय समेत विभिन्न विभागों का जायजा लिया। एसएसपी ने थाने में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही स्मार्ट और प्रभावी पुलिसिंग के लिए प्रेरित करते हुए नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को टीम वर्क के साथ और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई पर संतोष जताया। उन्होंने थाने के लिए चयनित भूमि का भी निरीक्षण किया और निर्माण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भोजनालय में उच्च गुणवत्ता व स्वच्छता से तैयार भोजन को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की और उत्कृष्ट कार्य के लिए रसोई कर्मचारी को नगद इनाम से पुरस्कृत किया। एसएसपी द्वारा शुरू की गई नई पहल “संडे संकल्प” के तहत देघाट थाने में विशेष बड़े खाने का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिस जवानों, अधिकारियों और होमगार्ड्स के साथ एक पंक्ति में बैठकर भोजन किया। इस पहल का उद्देश्य औपचारिकताओं को तोड़कर एक आत्मीय और सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करना है, जिससे जवानों के मनोबल, आपसी तालमेल और विश्वास को बढ़ावा मिले। सभी रैंकों के अधिकारी और जवान इस पहल से बेहद उत्साहित नजर आए। उनका कहना था कि वरिष्ठ अधिकारी का उनके साथ भोजन करना न सिर्फ प्रेरणादायक है बल्कि इससे कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण की भावना भी प्रबल होगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत, उपनिरीक्षक गंगा राम गोला सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और होमगार्ड जवान उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिहार के सारण में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, पांचों आरोपी गिरफ्तार
Next: संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा से पूर्व पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.