Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी पहुंचे सराईखेत, जनता से मिले, नशा मुक्त अभियान में सहयोग की अपील
  • अल्मोड़ा

एसएसपी पहुंचे सराईखेत, जनता से मिले, नशा मुक्त अभियान में सहयोग की अपील

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा शनिवार को जनपद के दूरस्थ क्षेत्र सराईखेत पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में क्षेत्र के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं, सुझाव लिए और नशा, साइबर अपराध समेत अन्य सामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। एसएसपी को पहली बार अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने के लिए इतने दूर-दराज क्षेत्र तक पहुंचा है। उपस्थित जनों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं सामने रखीं, जिनके समाधान के लिए एसएसपी ने थानाध्यक्ष सल्ट को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गोष्ठी में नशे के दुष्परिणामों पर विशेष बल देते हुए एसएसपी ने कहा कि नशा एक ऐसी आग है, जो किसी भी परिवार को अपनी चपेट में ले सकती है। नशे की खेती करना एक अपराध है, इससे बचें और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा पुलिस नशे के विरुद्ध एक सशक्त अभियान चला रही है और इसके लिए जन सहयोग अत्यंत आवश्यक है। गोष्ठी के बाद एसएसपी ने थाना सल्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष और पुलिस भोजनालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने थाने में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। मानसून सीजन को देखते हुए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही जवानों को स्मार्ट और प्रभावी पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया गया। एसएसपी ने बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए एसएसपी ने टीम वर्क के साथ कार्रवाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण और गोष्ठी के दौरान थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक सहित थाने और एसडीआरएफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत, पुलिस कर रही जांच
Next: मां जगदीशिला यात्रा का अल्मोड़ा में भव्य स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.