Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब मार्ग की दुर्दशा पर कांग्रेस जिला महामंत्री ने कहा- यह आपदा नहीं, मानवीय भूल है
  • अल्मोड़ा

क्वारब मार्ग की दुर्दशा पर कांग्रेस जिला महामंत्री ने कहा- यह आपदा नहीं, मानवीय भूल है

RNS INDIA NEWS 19/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। क्वारब-अल्मोड़ा मार्ग की लगातार बदहाल स्थिति और जनता को हो रही भारी परेशानियों को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस जिला महामंत्री परितोष जोशी ने एक प्रेस बयान में कहा कि क्वारब पुल निर्माण के दौरान की गई गंभीर लापरवाही इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की असली वजह है, जिसे ‘आपदा’ करार देना सच्चाई से मुंह मोड़ने जैसा है। उन्होंने कहा कि साफ मौसम में पूरा पहाड़ अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह घटना किसी प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि गंभीर मानवीय चूक का नतीजा है। जोशी ने सवाल उठाया कि अब तक इस निर्माण कार्य की जांच क्यों नहीं करवाई गई? उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि जिस समस्या से प्रतिदिन हजारों लोग जूझ रहे हैं, उस पर शासन-प्रशासन और सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं दिखते। केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री की लगातार इस मार्ग से आवाजाही के बावजूद स्थायी समाधान न होना भी कांग्रेस नेता के निशाने पर रहा। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि खुद उसी क्षेत्र के निवासी हों और समस्या की भौगोलिकता से भली-भांति परिचित हों, तो ज्ञापन देना बेमानी हो जाता है। जोशी ने तंज कसते हुए कहा कि जब पार्टी कार्यकर्ता ही ज्ञापन की बात कर रहे हैं, तो वह परोक्ष रूप से अपने ही नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्वारब मार्ग के बंद होने से स्थानीय व्यापारी, टैक्सी यूनियन, मरीज, स्कूली बच्चे और आम नागरिक बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कभी-कभी तो अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचने में 7 से 8 घंटे तक लग रहे हैं। कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है और आपात स्थिति में मरीज जाम में फंसे रह जाते हैं। इसके बावजूद कुछ लोग अपने नेताओं की प्रशंसा में व्यस्त हैं और जनता की तकलीफों से बेपरवाह हैं। उन्होंने बरसात से पहले वैकल्पिक व्यवस्था और स्थायी समाधान की मांग करते हुए आगाह किया कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो क्वारब मार्ग दोबारा बंद हो सकता है, जिससे अल्मोड़ा ही नहीं, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों की जनता भी प्रभावित होगी। जोशी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस 22 मई को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहकारिता निर्वाचन प्राधिकरण के खिलाफ अवमानना की तैयारी
Next: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाई कोर्ट से रिटायर्ड जजों को मिलेगा वन रैंक, वन पेंशन

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.