Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सोलापुर में टॉवेल कारखाने में आग, 8 लोगों की मौत, मालिक-मजदूर कोई नहीं बचा
  • राष्ट्रीय

सोलापुर में टॉवेल कारखाने में आग, 8 लोगों की मौत, मालिक-मजदूर कोई नहीं बचा

RNS INDIA NEWS 18/05/2025
rns featured image new

सोलापुर (आरएनएस)। महाराष्ट्र के सोलापुर में एक टॉवेल कारखाने में आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। सभी आठ लोग फैक्ट्री से जुड़े हुए थे। मृतकों में फैक्ट्री के मालिक भी शामिल हैं। घटना सोलापुर के अक्कलकोट रोड औद्योगिक क्षेत्र की है। यहां सेंट्रल टेक्सटाइल मिल टॉवेल कारखाने में शॉर्टसर्किट के कारण आग लग गई। इस हादसे में मालिक और मजदूर परिवार के कुल 8 लोगों की मौत हो गई।
सुबह 3 बजे आग लगने की जानकारी सुरक्षा गार्ड को मिली। इसके बाद उसने पास के कारखाने के सुरक्षा गार्ड को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को बुलाया। तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। कारखाने के अंदर जाने के लिए संकरी गली होने के कारण काफी दिक्कतें आईं। तब तक आग ने रौद्र रूप ले लिया था। कारखाने के मालिक उस्मान मंसूरी और एक मजदूर परिवार, कुल 8 लोग कारखाने में काम करने के साथ-साथ वहीं रहते थे।
मेहताब बागवान, उनकी बेटी हीना वसीम शेख और बेटा सलमान मेहताब बागवान के शव सुबह बाहर निकाले गए। वहीं, कारखाने के मालिक उस्मान मंसूरी के परिवार के चार सदस्यों और मजदूर परिवार के एक अन्य सदस्य, कुल 5 लोगों की तलाश जारी थी। दोपहर में कारखाने के मालिक उस्मान मंसूरी, उनके पोते अनस (26), पोती-बहू शिफा मंसूरी (24), पोते के बेटे यूसुफ (1) और मजदूर मेहताब बागवान की पत्नी आयशा बागवान के शव मिले, जो पहचान से परे हो चुके थे। सभी शवों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां रिश्तेदारों की भारी भीड़ जमा हो गई। एमआईडीसी में स्थित इस कारखाने में टॉवेल और अन्य सामग्री बनाई जाती थी। तड़के साढ़े तीन बजे आग लगने के कारण आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जा सका।
सोलापुर शहर के साथ-साथ अन्य स्थानों और एनटीपीसी से भी फायर ब्रिगेड की 100 गाड़ियां मंगवाई गईं। बड़ी मात्रा में पानी का छिड़काव किया गया, लेकिन आग सुलगती रही। करीब पांच से छह घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक अंदर से आ रही चीखें बंद हो चुकी थीं, ऐसा फायर ब्रिगेड के जवानों ने बताया। फायर ब्रिगेड के कुछ जवान भी झुलस गए हैं।आग की सूचना मिलते ही विधायक सुभाष देशमुख, पूर्व विधायक और मजदूर नेता नरसय्या आडम मास्टर सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेत में काम करने गए ग्रामीणों पर जानलेवा हमला
Next: प्री-पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश हेतु साक्षात्कार में 47 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.