Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुरातात्विक संग्रहालय जागेश्वर में ‘अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस’ का आयोजन
  • अल्मोड़ा

पुरातात्विक संग्रहालय जागेश्वर में ‘अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस’ का आयोजन

RNS INDIA NEWS 18/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण, देहरादून मंडल के तत्वावधान में रविवार को जागेश्वर स्थित पुरातात्विक संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। हर वर्ष 18 मई को विश्वभर में मनाया जाने वाला यह दिवस संग्रहालयों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘द फ्यूचर ऑफ म्यूज़ियम्स इन रैपिडली चेंजिंग कम्युनिटीज’ रही। कार्यक्रम के तहत जागेश्वर संग्रहालय परिसर में स्थानीय ग्रामीणों, पत्रकारों और समीपवर्ती विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने मिट्टी कार्य प्रतियोगिता में भाग लिया और संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन मूर्तियों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उत्तराखंड में स्थित प्राचीन स्मारकों और सांस्कृतिक धरोहरों के महत्व को रेखांकित किया गया। संग्रहालय प्रभारी डॉ कृष्ण बिहारी शर्मा ने अध्ययन भ्रमण पर आए विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को संग्रहालयों की भूमिका, धरोहर संरक्षण तथा इस वर्ष की थीम के सामाजिक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को संग्रहालयों से जुड़ने और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भागीदारी की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण, देहरादून मंडल कार्यालय से पी. एस. राणा (सहायक पुरातत्वविद), गणेश सिंह (सर्वेक्षक), दीपराज लखेड़ा, नवीन थपलियाल, हरीश सिंह नेगी सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति और सहभागिता रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शेराघाट में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ
Next: युवक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.