Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डीएम इलेवन बनाम अल्मोड़ा पुलिस का रोमांचक क्रिकेट मुकाबला टाई पर समाप्त
  • अल्मोड़ा

डीएम इलेवन बनाम अल्मोड़ा पुलिस का रोमांचक क्रिकेट मुकाबला टाई पर समाप्त

RNS INDIA NEWS 18/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में रविवार को डीएम इलेवन और अल्मोड़ा पुलिस के बीच खेले गए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में रोमांच चरम पर रहा, लेकिन अंततः मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टॉस जीतकर डीएम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत हालांकि अपेक्षित नहीं रही, और जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती झटकों के बाद उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज ने 63 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को संभाला। सागर बिष्ट ने तेज़तर्रार 22 रन बनाए जबकि अंकित बड़ौनी और सुंदर कुमार ने क्रमशः 14 और 13 रन का योगदान दिया। डीएम इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। जवाबी पारी में अल्मोड़ा पुलिस की शुरुआत भी डगमगाती नजर आई। लेकिन चंदन पीनारी ने 16 गेंदों में 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच में जान भर दी। मदन मोहन ने 26 रन जोड़ते हुए उनका साथ दिया। एक समय ऐसा लगा कि अल्मोड़ा पुलिस की टीम आसानी से लक्ष्य तक पहुंच जाएगी, लेकिन 18वें ओवर में सागर बिष्ट की शानदार गेंदबाजी ने मैच का रुख पलट दिया। उसी ओवर में टीम ने तीन अहम विकेट गंवाए और पूरी टीम 140 रन पर ऑल आउट हो गई। डीएम इलेवन की ओर से हिमांशु ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके, सागर बिष्ट ने 3 और अंकित बड़ौनी ने 2 विकेट लिए। वहीं अल्मोड़ा पुलिस की ओर से इरफान खान और सौरभ कुमार ने 3-3 विकेट लिए जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने भी एक विकेट चटकाया। मैच सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल का परिचय देते हुए उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रदर्शन की सराहना की। मैच के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी और संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में शराब बंदी न की तो होगा उग्र आंदोलन: उक्रांद
Next: हरिद्वार के होटल में दिल्ली के यात्री से मारपीट, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.