Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले शिक्षक को पांच साल की सजा
  • रुद्रप्रयाग

बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले शिक्षक को पांच साल की सजा

RNS INDIA NEWS 17/05/2025
judge hammer

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  बीएड की फर्जी डिग्री लेकर नौकरी पाने वाले आरोपी शिक्षक को न्यायालय से सजा सुनाई गई है। शिक्षक को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर दण्डादेश भुगतने के लिए जिला कारागार पुरसाड़ी, चमोली भेज दिया गया है। अभियोजन अधिकारी के अनुसार जनपद में तैनात फर्जी शिक्षक त्रिलोक सिंह कठैत पुत्र भगत सिंह द्वारा अपनी बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी प्राप्त की गई। शिक्षा विभाग की एसआईटी एवं विभागीय जांच के अनुसार शिक्षक की बीएड की डिग्री का सत्यापन कराया गया, जिस पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से जांच आख्या प्राप्त हुई, जिसमें उक्त आरोपी शिक्षक को विश्वविद्यालय से वर्ष 1993 में कोई भी बीएड की डिग्री जारी नहीं हुई पायी गई। शासन स्तर से एसआईटी जांच भी कराई गई थी। जिसके आधार पर शिक्षा विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया। फर्जी शिक्षक को तत्काल निलंबित कर बर्खास्त किया गया जबकि जनपद के सीजेएम न्यायालय में मामला विचारण के लिए पहुंचा। गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी के न्यायालय ने आरोपी त्रिलोक सिह कठैत को फर्जी बीएड की डिग्री के आधार पर छल व कपट से नौकरी प्राप्त करने के संबंध में दोषी करार पाते हुए अभियुक्त त्रिलोक सिंह कठैत को भारतीय दण्ड संहिता की धारा धारा 420 में 5 वर्ष का कठोर कारावास की सजा तथा 10 हजार रुपये जुर्माने से दण्डित किया। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। जबकि भारतीय दण्ड संहिता की धारा 471 में दोषसिद्ध पाते हुए 2 वर्ष का कठोर कारावास व 5 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है। जुर्माना अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। न्यायालय के आदेश पर दोषसिद्ध शिक्षक त्रिलोक सिह कठैत को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर दण्डादेश भुगतने के लिए जिला कारागार पुरसाड़ी, चमोली भेजा गया है। मामले में राज्य सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी प्रमोद चन्द्र आर्य द्वारा पैरवी की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक से मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा
Next: राशिफल 18 मई

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.